मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिले में आगामी 21 जून तक भारी बारिश का जताया गया है अनुमान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) द्वारा जिले में विगत 24 घंटे से अधिक समय से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश एवं मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आगामी 21 जून तक जिले में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर जिलेवासियों के लिए एडवाइजरी जारी किया गया है। उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि जिले भर में कल दिनांक 17.06.2025 से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यह 21.06.2025 तक होने का संभावना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील है कि एहतियातन पूरी सतर्कता एवं संयम बरतें साथ ही इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचें एवं सुरक्षित रहें। कहा कि सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि बारिश से आमजनों, जान-मालों आदि के सुरक्षा एवं राहत कार्य को लेकर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
_*उपायुक्त द्वारा दिए गए हैं आवश्यक दिशा निर्देश*_
उल्लखेनीय है कि दिनांक 17.06.2025 को पूर्वानुमान पदाधिकारी, मौसम केन्द्र, राँची के द्वारा प्राप्त सूचनानुसार दिनांक 18.06.2025 से 21.06.2025 तक जामताड़ा जिला में भारी वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा जिला अन्तर्गत विशेष निगरानी एवं सतर्कता को लेकर निर्देश जारी किया गया है। उपायुक्त ने कहा है कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, जामताड़ा/कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, मिहिजाम को निदेश दिया है कि भारी वर्षा के कारण कच्चे मकानों के गिर जाने सड़कों पर पेड़ गिर जाने सड़कों के अवरुद्ध सड़कों के बह जाने की संभावना के निमित्त तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा भारी वर्षा के कारण मैदानी इलाकों में बाढ़ की संभावना बन सकती है एवं कृषि, बागवानी फसल, पृक्षारोपण को भारी नुकसान की संभावना है। ऐसे में संबंधित पदाधिकारी एवं एजेन्सियों को तत्पर रहने का निदेश देना सुनिश्चित करेंगे। भारी वर्षा के कारण बिजली पोल के क्षतिग्रस्त/गिर जाने की अत्यधिक संभावना को देखते हुए तत्कालिक रूप से विद्युत/जलापूर्ति की व्यवस्था प्रारंभ करने हेतु टीम गठित कर युद्ध स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमण्डल, जामताड़ा को निदेश दिया गया है कि भारी वर्षा की संभावना के निमित्त लाधना, बिरग्राम अजय नदी एवं आस-पास के क्षेत्र में सतत निगरानी बनाये रखेंगे। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति सह अपर समाहर्ता, जामताड़ा को निदेश दिया गया है कि भारी वर्षा के कारण जानमाल की कई घटना होने की संभावना के निमित्त तत्कालिक रूप से संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा को निदेश दिया जाता है कि भारी वर्षों से होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए जनजीवन की सुविधा हेतु कन्ट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

