जामताड़ा जिलावासियों के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 01 बजे आयोजित होगा जनता दरबार; जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद सुनेंगे आमजनों की समस्याएं
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक तक जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, ताकि आमजन अपने समस्याओं एवं सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रख सके एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील किया है कि उक्त दिवस एवं अवधि के दौरान उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्या को रखें यथा संभव समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

