तेतला पंचायत भवन में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर संपन्न
* 340 मरीजों का जांच कर निशुल्क दवा दिया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। विधायक संजीव सरदार की पहल एवं वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मानगो जमशेदपुर के द्वारा रविवार को तेंतला पंचायत भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 340 मरीजों का इलाज कर नि: शुल्क दवा दिया गया। इनमें 57 मरीजों का चयन विभिन्न आपरेशन के लिए किया गया। इन मरीजों का आपरेशन भी नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार व विशिष्ट अतिथि डा.नागेंद्र सिंह व मुखिया अमृत माझी ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्व.गंगा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प पुरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मानित डाक्टर नागेंद्र सिंह जी अपनी दिवंगत मां गंगा देवी के याद में गरीब लोग जो पैसों के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, ऐसे तबके के मरीजों का मुफ्त इलाज करने का महान कार्य 35 वर्षों से लगातार कर रहे हैं। पोटका में डा.सिंह के प्रयास पांच बार शिविर आयोजित कर हजारों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध एवं आपरेशन कराने का काम किया गया। उन्होंने चिकित्सा शिविर में सेवा प्रदान किए सभी चिकित्सक व कर्मचारियों को तीर धनुष,अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान व धन्यवाद ज्ञापन चंद्रावती महतो ने की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन,जिकरूल होदा, श्याम चरण सरदार, अर्धेंदु गोप, गौरांग महाकुड़,कृष्णा सिंह सरदार, फूलचांद सरदार (लाल),प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, मूरती गोप आदि उपस्थित रहे।
*डॉ. नागेंद्र सिंह के नेतृत्व मे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया इलाज
चिकित्सा शिविर में सर्जन डॉ. नागेंद्र सिंह, वर्न एवं प्लॉस्टिक सर्जन डॉ ललीत मिंज, गायनोलॉजिस्ट डॉ मंजुला श्रीवास्तव, एमएस डॉ पूजा कश्यप, ओरल डेंटल सर्जन डॉ तापस बाला, डेंटल सर्जन डॉ स्मारिका, फिजिसियन डॉ पंपी,डा.मुकेश सहित अन्य के द्वारा नि: शुल्क सेवा दिया गया।
तेतला पंचायत भवन में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर संपन्न
Previous Articleराखा कॉपर ताम्र खदान के नियोजन के मुद्दों पर भूतपूर्व कर्मचारियों की अनदेखी पर भड़के भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह
Next Article स्वरूपडीह में पगड़ी रस्म कार्यक्रम का आयोजन
