Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा में सीसीएल की परियोजना में नौकरी और मुआवजा घोटाले की CID करेगी जांच
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    चतरा में सीसीएल की परियोजना में नौकरी और मुआवजा घोटाले की CID करेगी जांच

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा में सीसीएल की परियोजना में नौकरी और मुआवजा घोटाले की CID करेगी जांच

    जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट में हुई थी पुष्टि, सीसीएल और सरकारी कर्मियों की संलिप्तता से हुआ था फर्जीवाड़ा

    रांची/चतरा: चतरा में सीसीएल की परियोजना में नौकरी और मुआवजा घोटाले की सीआईडी जांच करेगी. चतरा जिले के पिपरवार में सीसीएल परियोजना में संगठित तरीके से साजिश कर सरकारी कर्मियों और सीसीएल के अधिकारियों द्वारा सांठगांठ कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर मुआवजा वितरण और नौकरी लेने/देने के मामले में टंडवा (चतरा) थाना कांड संख्या – 54/2025 की सीआईडी जांच करेगी. पीआईएल मैन दुर्गा उरांव उर्फ दुर्गा मुंडा ने गृह सचिव व डीजीपी अनुराग गुप्ता से शिकायत किया था। जिसमें कहा था कि मामले में प्रभावी लोग शामिल हैं,जिसमें सरकारी कर्मी और सीसीएल के अधिकारियों की संलिप्तता है। इसलिए उच्च स्तर से जांच किया जाए। मामले में पूर्व में जिला प्रशासन ने अपनी जांच में अंचल कर्मी और सीसीएल के अधिकारियों की संलिप्तता बताते हुए टंडवा थाना में 22 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था.

    *जिला प्रसाशन की जांच में हुई थी पुष्टि, फर्जीवाड़ा में सरकारी कर्मी-सीसीएल की संलिप्तता*

    वंशावली सत्यापन से संबंधित संयुक्त जांच प्रतिवेदन में कुछ मामलों में अंचल एवं सीसीएल के कर्मी और अधिकारी के साथ साठ-गांठ कर फर्जी बनावटी वंशावली, फर्जी लगान रसीद, हुकुमनामा, फर्जी जमाबंदी निर्गत कर उसके माध्यम से सीसीएल में धोखाधड़ी कर अधिग्रहण क्षेत्र के बाहरी व्यक्तियों को नौकरी प्राप्त करने के मामले सामने आया है. जांच में यह भी सामने आया है कि गैरमजरूआ खास खाता के फर्जी एवं बनावटी लगान रसीद और हुकूमनामा तथा गलत जमाबंदी के आधार पर निर्गत वंशावली प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजन और मुआवजा का लाभ लिया जा रहा है.
    भूमि सत्यापन के संबंध में उक्त छह सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा भूमि सत्यापन से संबंधित संयुक्त जांच प्रतिवेदन में बनावटी एवं फर्जी कागजातों के आधार पर संगठित तरीके से भूमि सत्यापन कर जो अधिग्रहण क्षेत्र से संबंधित नहीं है. वैसे व्यक्तियों के द्वारा धोखाधड़ी से नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है. वैसे कुल 22 व्यक्तियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सीसीएल में नौकरी प्राप्त किए हैं.जिसमें सरकारी कर्मियों और सीसीएल के अधिकारियों की संलिप्तता की बात संयुक्त जांच रिपोर्ट में कही गई थी।

    *मुआवजा राशि गलत तरीके से प्राप्त किया गया है:*

    इतना ही नही जांच में यह भी मामला सामने आया कि सीसीएल द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के अधीन जमीन अधिग्रहण करते समय उक्त परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहरण के समय विस्थापित होने वाले व्यक्त्तियों व परिवारों को मुआवजा एवं नौकरी का जो प्रावधान है, उसको एक संगठित गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर बनावटी हस्ताक्षर, बनावटी प्रतिवेदन प्रयोग कर प्रशासन सीसीएल एवं स्थानीय विस्थापित रैयतों के साथ धोखाधड़ी कर नौकरी एवं मुआवजा राशि गलत तरीके से प्राप्त किया गया है जिसमें जिला भूअर्जन पदाधिकारी के लिखित बयान पर टंडवा थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज रामपुरहाट सवारी गाड़ी का समय परिवर्तन अब 5 बजे साहिबगंज से रवाना होगी।
    Next Article शांति और सौहार्द के वातावरण में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.