सिक्योरिटी एजेंसी
लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!
*सिक्योरिटी एजेंसी के द्वारा पीएफ के साथ-साथ गार्ड जवानों को धोखे से नहीं दी जा रही है सैलरी, डरा धमका कर कराया जा रहा है काम!*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सिक्योरिटी एजेंसी डब्लू डब्लू एस ओ सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर में एसबीआई के एटीएम में कार्य कर रहे गार्ड को लगभग 5 वर्षों से जितनी सैलरी एटीएम में काम करने के लिए बताई गई थी उससे 25% कम सैलरी दी जा रही है। गार्ड का पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा है। एजेंसी ने धोखे से सभी गार्ड जो की 200 की संख्या में जमशेदपुर में काम करने वाले गार्ड हैं, जो की एसबीआई के एटीएम में अलग-अलग संख्या में काम करते हैं। आज इसी शिकायत को लेकर 50 की संख्या में गार्ड जमशेदपुर पूर्वी के श्रमआयुक्त के पास ज्ञापन देने पहुंचे। सिक्योरिटी एजेंसी और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमित कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों द्वारा कई बार उन्हें डराया धमकाया जाता है प्रताड़ित किया जाता है ।और विरोध करने पर काम से निकाल देने की बात कही जाती है। हम लोग लगातार 5 वर्षों से एसबीआई के एटीएम में कार्य कर रहे हैं। पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं ।पर कंपनी के जमशेदपुर के इंचार्ज मुकेश कुमार द्वारा हमें डराया धमकाया और प्रताड़ित किया जाता है और नोकरी से निकाल देने की बात कही जाती है। कहते हैं एक भी पैसा नहीं देंगे और तुम्हें काम से निकाल देंगे। इस सिक्योरिटी एजेंसी का मुख्यालय रांची में स्थित है। इसके मलिक का नाम
जयदेवा कुमार है। इस शिकायत के संबंध में श्रम आयुक्त ने बताया कि इसकी पूरी जांच की जाएगी साथ ही साथ गार्ड साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कंपनी के ओनर और इंचार्ज को बुलाकर बात की जाएगी। इस सिक्योरिटी एजेंसी में जमशेदपुर में लगभग 200 कर्मचारी काम करते हैं। गार्ड अमित कुमार ने बताया कि सभी गार्ड्स की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। परिवार का बच्चों का लालन पालन करना मुश्किल होता जा रहा है। सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा केवल गार्डन ही नहीं सुपरवाइजर भी प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रति महीने सुपरवाइजर को भी निकाल कर बाहर से लाकर सुपरवाइजर रख दिया जाता है। फिर एक महीने के बाद उसे भी निकाल दिया जाता है।
सिक्योरिटी एजेंसी का पक्ष जानने के लिए मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर पर 9430729311 संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया

