Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 23 मार्च को तिरंगे व शहीदों के सम्मान में निकलेगी शौर्यमय यात्रा
    Breaking News झारखंड

    23 मार्च को तिरंगे व शहीदों के सम्मान में निकलेगी शौर्यमय यात्रा

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    23 मार्च को तिरंगे व शहीदों के सम्मान में निकलेगी शौर्यमय यात्रा।

    “भारत तुम्हारे टुकड़े होंगे” के देश विरोधी नारों के विरोध में प्रारंभ हुई थी यह यात्रा।

    # लौहनगरी के लोगों का शहीदों के प्रति अप्रतिम लगाव है : काले

    # शहिदों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष की भाँति निकलेगी तिरंगा यात्रा, आज साकची क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने यात्रा की सफलता के हेतु की बैठक।

    नमन संस्था 23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस आयोजन हेतु नमन द्वारा साकची कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। तिरंगे और शहीदों के सम्मान में निकलने वाली इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश है। आयोजक अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार का आयोजन अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगा जिसमें हज़ारों लोग शिरकत करेंगे।

    ‘नमन’ संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह कार्यक्रम सामूहिक सहभागिता और लौहनगरी के लोगों का अपने शहीदों के प्रति अप्रतिम लगाव को दर्शाता है जो यह बताने के लिए काफी है कि देश की एकता और अखंडता के ऊपर जब भी प्रश्न खड़े किए जाएंगे नगर उसका मुंहतोड़ जवाब देने को एक साथ उठ खड़ा होगा। श्री काले ने इस यात्रा की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में देश को खंडित करने का सपने देखने वाली नापाक शक्तियां जब सिर उठा रही थी और देश का सबसे प्रतिष्ठित एक विश्वविद्यालय जेएनयू इसका केंद्र बन रहा था तब उनके नारे भारत तेरे टुकड़े होंगे का जवाब देने के लिए हाथ में डंडा और उसके शीर्ष पर तिरंगा थामे जमशेदपुर की जनता इसी ऐतिहासिक मैदान में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उदघोष के साथ जवाब देने को निकल पड़ी थी।

    इस बैठक का धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह द्वारा किया गया।

    इस मौक़े पर कई प्रमुख स्थानीय व्यवसायियों ने अपने विचार भी व्यक्त किये । मुख्य रूप से उपस्थित राजा सिंह, सोनू बिंद्रा , शिबू बर्मन, खजान सिंह, संतोष मुनका, जितेंद्र सिंह चावला, रामकेवल मिश्रा, धनुर्धर त्रिपाठी, गुरचरण सिंह, अगंत सिंह, जसवंत सिंह भोमा, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, कैप्टन सिंह, अजय राय, शेखर सिंह, राजेश वोरा, महेंद्र सिंह, सोनू सचदेवा, राजू, अमृक सिंह मीख्खे, अमरदीप सिंह, तेजपाल सिंह, भीम कुमार, प्रीतम, राजीव सिंह, मनमोहन सिंह, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह, जसवीर सिंह, अभिषेक मूनका, प्रशांत अग्रवाल, मोहित मूनका, इंदरजीत सिंह, मनोज मिश्रा, धनजी पांडे, पंकज कुमार वर्मा, बाउजीत सिंह, रामधन मिश्रा, रसपाल सिंह, रविंदर सिंह, मनोज तिवारी, गुरमीत सचदेव, विजय सिंह, बलराज हना, नरेंद्र सिंह, मंटू गांधी, बिनू सचदेव , मनोज अरोड़ा , दिलीप सचदेवा, हरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, केके शुक्ला, एल सिंह, देवेंद्रर सिंह एवं अन्य कई गणमान्य गण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्ष की अडिग आवाजों को ‘दबाने’ की राजनीति कर रही है सरकार:प्रियंका गांधी
    Next Article झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर आयोजित महिला आत्मरक्षा ट्रेनिंग का दूसरा दिन हुआ पूरा

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.