Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरना धर्म कोड जनगणना में जोड़ने के लिए राजभवन पर धरना कार्यक्रम में पहुँचें राज्य के कांग्रेस नेतागण
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सरना धर्म कोड जनगणना में जोड़ने के लिए राजभवन पर धरना कार्यक्रम में पहुँचें राज्य के कांग्रेस नेतागण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरना धर्म कोड जनगणना में जोड़ने के लिए राजभवन पर धरना कार्यक्रम में पहुँचें राज्य के कांग्रेस नेतागण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राँची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सरना धर्म कोड को जनगणना के सातवां कालम में जोड़ने के लिए राजभवन पर धरना कार्यक्रम में जमशेदपुर से काफी संख्या में कार्यकर्तागण जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में राँची पहुँचे ।
    धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया।
    धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, मंत्री राधाकृष्णन किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, डाॅ इरफान अंसारी सहित विधायकगण, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए।
    मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाना चाहती है। इसी उद्देश्य से जनगणना फॉर्म में सातवां कलाम को हटा दिया गया है। जबकि भारत में आदिवासी के सरना धर्म कोड को अविलंब लागू करना चाहिए। जिससे आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा होगी। जातीय जनगणना के हिसाब से ही समाज में उनके विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है, लेकिन केंद्र सरकार आदिवासी विरोधी नीति के तहत इसे समाप्त कर दी है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि अभिलंब जनगणना के फॉर्म में सातवां कलाम को जोड़ा जाए।
    इस अवसर पर जमशेदपुर से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव के. के. शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, काल्टू चक्रवर्ती, परविंदर सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, देबु चटर्जी, नलिनी कुमारी, रानी राव, रश्मि निगार, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, निखिल कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनोज सिंह समेत कई ने थामा जद (यू) का दामन
    Next Article प्रवीण चौधरी ने किया रक्तदान

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.