Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब दुकान और बार खोलने के विरोध मे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने परसुडीह में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब दुकान और बार खोलने के विरोध मे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने परसुडीह में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब दुकान और बार खोलने के विरोध मे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने परसुडीह में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने हाल ही में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब दुकानें और बार खोलने की नीति को मंजूरी दी थी, जिसका निर्णय ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में लिया गया। इस नीति को लेकर आदिवासी समाज में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। जमशेदपुर में झारखंड सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ सोमवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के लोगों ने एलबीएसएम कॉलेज से करणडीह चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान ‘शराब नीति वापस लो’, ‘ग्राम सभा को जलील करना बंद करो’ जैसे नारे लगाकर विरोध प्रकट किया गया। विरोध प्रदर्शन में आदिवासी समाज का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

    इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बास्के ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड सरकार की शराब नीति आदिवासी समाज के लिए अभिशाप है। यह नीति समाज के युवाओं को अंग्रेजी शराब पिलाकर उन्हें नशे की गर्त में धकेलने और आदिवासी समाज के गौरवशाली संस्कृति और सभ्यता को नष्ट करने की साजिश है।

    इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वर सोरेन, प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति, राम सिंह मुंडा, संजय मुंडा, लव सरदार, गुलशन टुडू, विनोद माझी, गुरु टुडू, बिनानंद सिरका, बालवीर हंसदा, सन्नी मार्डी, मदन मुर्मू, सुनील दिग्गी, दुर्गा सवैया, हुडिंग दिग्गी, राजवीर सुंडी सहित आदिवासी समाज के कई लोग शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईस्ट प्लांट बस्ती में यज्ञ स्थल पर बट सावित्री की पूजा
    Next Article नकटी के कंसरा गांव में वज्रपात से 7 मवेशी की मौत, मुआवजा की मांग

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 28, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 28, 2025

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.