ईस्ट प्लांट बस्ती में यज्ञ स्थल पर बट सावित्री की पूजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ईस्ट प्लांट बस्ती वर्मा माइंस में यज्ञ स्थल के पास बट वृक्ष के पास बहुत महिलाओं की बहुत भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी ही उत्साह के साथ महिलाओं ने पूजा और अर्चना की। धर्म और आस्था का सम्मेलन बहुत ही अच्छे ढंग से दिखा।ईस्ट प्लांट बस्ती के यज्ञ स्थल पर बट सावित्री पूजा पहली बार की गई है। महिलाओं ने यह भी बताया कि पहली बार एक ऐसा स्थान पूजा का मिला है जिस पर किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं है। हम सभी मुक्त रूप से खुशी से यहां पूजा अर्चना कर सकते हैं। यह मैदान सड़क पर होने के कारण कई महिलाएं बाहरी क्षेत्र की भी गाड़ी से आई और उन्होंने भी वहां पर पूजा किया। हर्ष उल्लास के साथ बहुत बड़ी भीड़ ने पूजा किया। साथ ही ब्राह्मण द्वारा सावित्री देवी की कथा का वर्णन भी किया गया। सावित्री देवी की कथा में यह बताया गया कि किस तरह से सावित्री ने सत्यवान की जान यमराज के हाथों से बचकर अपने पति को चिरंजीवी किया था। इस समय से हर ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन माता बट सावित्री की पूजा और अर्चना की जाती है साथ ही बट के वृक्ष की फेरी भी लगाकर पति के लंबे उम्र की कामना की जाती है। मान्यता है कि बट की पूजा करने से पति की उम्र भी इस विशाल वृक्ष के समान लंबी हो जाती है।

