लोकसभा स्पीकर का रांची आगमन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
रांची: अध्यक्ष लोक सभा
श्री ओम बिड़ला के राँची आगमन पर अध्यक्ष झारखंड विधानसभा
श्री रबीन्द्रनाथ महतो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट
पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किए,
उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारियों की बैठक में मेरी मुलाक़ात उन से हमेशा होती रही है।आज झारखंड में उनका स्वागत करने का मौक़ा मिला,देश की सर्वोच्च पंचायत लोक सभा के माननीय अध्यक्ष का झारखंड की धरती पर आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।