Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2 जुलाई को बहरागोड़ा प्रखंड के मालबांधी गाँव में आयोजित होगा विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर : डाॅ गोस्वामी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    2 जुलाई को बहरागोड़ा प्रखंड के मालबांधी गाँव में आयोजित होगा विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर : डाॅ गोस्वामी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    2 जुलाई को बहरागोड़ा प्रखंड के मालबांधी गाँव में आयोजित होगा विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर : डाॅ गोस्वामी

    आगामी 2 जुलाई को बहरागोड़ा प्रखंड के मालबांधी गाँव विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा । राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में पहली बार मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो रहा है । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर, झाड़ग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों से 12 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान किया जाएगा तथा डाॅक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान किया जाएगा । स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क रक्त जांच तथा रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जायेगी । निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु आज मालबांधी गाँव में एक बैठक सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत कमी है । ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल तथा ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है । स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा सम्पत्ति है । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि विगत 1 वर्ष के दौरान 35 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है ।जिसमें 20 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ है । बैठक को वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, मुन्ना पाल, ने भी संबोधित किया । बैठक का संचालन भाजपा बहरागोड़ा मंडल महामंत्री भक्तश्री पांडा ने किया।

    इस अवसर पर बैठक में विशेष रूप से रंजीत कारेक, संजीव रथ, बिरेश जेना, मिठुन जेना, मोनो शामल, मोहन शामल, देवीप्रशाद दुबे , सुधीर पात्र, आशीष शामल, पार्थ झा, अर्जुन शामल, पवित्र पात्र, प्रताप नाथ, दलगोविंद दास, अनु साव, पदु पात्र, सुधीर पात्र, अमित महतो, धनंजय बाड़ी, मानस ओझा, आकुल सियान, सत्यवान महापात्र, सुनील जेना, अमित साव, माधुरी जेना, सुष्मिता दास, पति शामल, रिमी शामल, हरिमिश्र जेना, रीना जेना , आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चे, अप्रवासी परिवार के बच्चे विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, कोरोना प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें:-जिला शिक्षा अधीक्षक
    Next Article झारखंडी जनभावना को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प आजसू पार्टी के स्थापना में लिया है – कन्हैया सिंह

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.