Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंथिक मर्यादा चोट पहुंचाने वालों पर श्री अकाल तक साहब कड़ी कार्रवाई करें : कुलविंदर
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    पंथिक मर्यादा चोट पहुंचाने वालों पर श्री अकाल तक साहब कड़ी कार्रवाई करें : कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंथिक मर्यादा चोट पहुंचाने वालों पर श्री अकाल तक साहब कड़ी कार्रवाई करें : कुलविंदर

    सत्ता और ताकत के हनक में पटना प्रबंधन कमेटी बना रही मजाक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सिख पंथ के सिरमौर धार्मिक संस्था श्री अकाल तक साहब से आग्रह किया है कि पंथिक मर्यादा को बिहार पटना में चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।
    कुर्सी, सत्ता, पावर में बने रहने के लिए तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के पदधारी तथा सदस्य एवं हेड ग्रंथी और अन्य ग्रंथी जो खेल खेल रहे हैं उससे उनका और पंथ-कौम का भला होने वाला नहीं है? पिछले तीन सालों से मैनेजमेंट कमेटी के अंदर का विवाद गुटबाजी चरम पर है और यहां के हेड ग्रंथी और ग्रंथी के माध्यम से अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। स्वार्थ सिद्ध करने के लिए पटना हाई कोर्ट की शरण ले रखी है जिससे चुनाव प्रक्रिया को बाधित किया जा सके और उनकी कुर्सी लगातार सुरक्षित बनी रहे।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के हेड ग्रंथी एडिशनल ग्रंथी सहित पांच सिंह साहिबानों द्वारा दिए गए आदेश को पंथ हित में वापस लेने का आग्रह किया है।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार कोई भी सच्चा सिख श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार के खिलाफ बोले गए एक शब्द को भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इसकी शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं है और इसके लिए वह जान न्योछावर करने को हमेशा तैयार रहेगा।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार क्योंकि पटना प्रबंधन कमेटी को अमृतसर तलब किया गया है तो पदधारियों ने अपनी खाल बचाने के लिए पटना साहिब के पांच सिंह साहिबानों को आगे कर पंथ में नया विवाद पैदा किया है। पूर्व में जिस तरह से तत्कालीन कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कठोर कार्रवाई की थी आज उसी की फिर जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू ने पूछाःकौन हैं वो जो बड़े अफसरों के फैसले जमीन पर उतरने नहीं देते
    Next Article डाबो पुल से रांची जाने वाले मार्ग में बना द नेचर वाइब रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.