.भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश बनने पर न्यायमूर्ति श्री बी आर गवई को शुभकामनाएं दीं है l
श्री शुक्ल ने आज इ-मेल से भेजे अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि.भारतीय न्यायपालिका को अब न्यायमूर्ति श्री गवई के न्यायिक क्षेत्र के लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा और पूरी दुनिया मे भारतीय न्यायपालिका और भी महिमामंडित होंगी l न्यायमूर्ति श्री गवई ने कई महत्वपूर्ण निर्णय पूर्व में दिए है जो आज भी ऊँची जगह पर है जो देश को राह दिखाने का काम करती रहती है l
श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि न्यायमूर्ति श्री गवई के अनुभवी और प्रेरक मार्गदर्शन में झारखंड उच्च न्यायालय और जिला तथा अनुमंडल न्यायालयों में न्यायाधीशों और न्यायिक दंडाधिकारियों की कमी दूर होगी और आधारभूत संरचना बढ़ेंगी l
श्री शुक्ल ने कहा है कि इसी सप्ताह दिल्ली में वे न्यायमूर्ति गवई से मिलकर भी शुभकामनाएं देंगे l