Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैसा शौर्य, जहां बेटियों को ट्रोल किया जाए : कुलविंदर
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    कैसा शौर्य, जहां बेटियों को ट्रोल किया जाए : कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैसा शौर्य, जहां बेटियों को ट्रोल
    किया जाए : कुलविंदर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रदर्शन करने वाले नापाक तत्वों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह कैसा सॉरी है जहां बेटियों को ट्रोल किया जाता है उनकी मर्यादा का हनन होता है?
    अधिवक्ता के अनुसार पहलगाम में सैन्य अधिकारी की निर्मम हत्या हुई और उसकी विधवा पत्नी हिमांशी नरवाल ने जैसे ही हिंदू मुसलमान की बजाय प्रधानमंत्री से न्याय मांगा तो उसके लिए जिन शब्दों का प्रयोग ट्रोल आर्मी ने भारत में किया, दुनिया के किसी देश में कोई भी नागरिक विधवा बेटी के लिए उन शब्दों का प्रयोग करने की कल्पना नहीं कर सकता।
    पहलगाम नृशंस हत्याकांड के बाद पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेवा ने कार्रवाई की और जब सरकार ने तय किया संघर्ष विराम कर दिया जाए। इसकी घोषणा विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने सरकार के निर्देश पर की। ट्रोल गैंग सरकार को घेरने की बजाय विदेश सचिव की बेटी की मर्यादा पर सवाल खड़े करते हुए नजर आए।
    हद तो तब हो गई जब ऑपरेशन सिंदूर के बारे में देश दुनिया को जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने आतंकवादी की बहन उसे उन्हें बता डाला।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार सुप्रीम कोर्ट अपने कई फसलों में केंद्र सरकार को आदेश दे चुका है, सारे देश के पुलिस पदाधिकारी को भी आदेश दे चुका है कि जो भी जाति धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी है। ऐसे ट्रोल गैंग के खिलाफ भारत में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदू मुसलमान जाति भाषा क्षेत्र को लेकर नफरती और भड़काऊ उकसाने वाले बयान भरे पड़े हैं? केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मशीनरी चुप है।
    कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जब देश को आज एकता की जरूरत है उसके बावजूद बेटियां ट्रॉल हो रही है। इसे क्या समझा जाए यह सत्ता की मूक सहमति है या नकारापन अथवा वोटो की गोलबंदी करने का जरिया है? लेकिन यह तय है कि नुकसान देश का ही होगा? हर भारतीय का होगा? भारत ऐसे ट्रोल गैंग के कारण देश दुनिया में अपमानित होगा?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईस्ट प्लांट बस्ती का छात्र हिमांशु कोल्हान के टॉप टेन में।
    Next Article शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.