Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युगांतर प्रकृति का पर्यावरण से संबंधित चार प्रतियोगिताएं 4 जून को
    Breaking News झारखंड

    युगांतर प्रकृति का पर्यावरण से संबंधित चार प्रतियोगिताएं 4 जून को

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युगांतर प्रकृति का पर्यावरण से संबंधित चार प्रतियोगिताएं 4 जून को

    *-चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं बच्चे*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। भारत के पूर्वी राज्यों की पर्यावरण पर आधारित एकमात्र मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति 4 जून को पर्यावरण जागरुकता के तहत चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन का आयोजन करने जा रही है। इन चारों प्रतियोगिताओं का मूल विषय पर्यावरण ही है। गौरतलब है कि इस पत्रिका के संरक्षक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय हैं। प्रतियोगिता गरम नाला स्थित राजेंद्र विद्यालय परिसर में अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक होगी।

    प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े एसपी सिंह, मंजू सिंह और पवन सिंह ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। पहले समूह में कक्षा 6 से 8 और दूसरे समूह में कक्षा 9 से 11 के बच्चे/बच्चियां हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे भाग ले सकते हैं।

    विज्ञप्ति के अनुसार, समूह एक के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय है जमशेदपुर का पर्यावरण, जिसे अधिकतम 200 शब्दों में लिखना है। समूह दो के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय है-जमशेदपुर का पर्यावरण जिसे अधिकतम 500 शब्दों में लिखना है। निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी, किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है।

    ऐसे ही, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। समूह एक के लिए इस प्रतियोगिता का विषय है शहरी पर्यावरण की समस्या जबकि समूह 2 के लिए भाषण का विषय है-जल नगर समन्वय। भाषण प्रतियोगिता भी हिंदी/अंग्रेजी में आयोजित किया जा रहा है।

    विज्ञप्ति के अनुसार, चित्रांकन प्रतियोगिता के तहत पर्यावरण विषय पर दोनों समूहों के लिए ऑन स्पॉट प्रतियोगिता कराई जाएगी। विषय प्रतिभागियों को खुद ही चुनना है। इस प्रतियोगिता के लिए आयोजक ड्राइंग शीट उपलब्ध कराएंगे लेकिन कलर, ब्रश आदि प्रतिभागियों को अपने साथ लाना होगा. क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता दोनों समूहों के लिए आयोजित की जाएगी।

    सबसे पहले आयोजन स्थल पर 30 मिनट की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को ऑरल क्विज के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक समूह से अधिकतम 5 प्रतिभागी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे जबकि सभी गतिविधियों के लिए प्रथम दस स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन दिनांक 04 जून 2025 को राजेंद्र विद्यालय, गरम नाला, जमशेदपुर के वर्ग कक्ष एवं प्रेक्षागृह में अपराह्न 03 बजे से सायं 06 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों के लिए जल एवं अल्पाहार की व्यवस्था होगी। पंजीयन गूगल शीट के माध्यम से ऑनलाइन कराया जा सकता है। पंजीयन निःशुल्क है जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 2025 है। गूगल लिंक विद्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर चाहें तो मोबाइल नंबर 7307071539 पर वाट्सएप्प करके भी गूगल शीट ले सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्या ज्योति स्कूल परिसर में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की ओर से बच्चों के बीच यातायात एवं नशामुक्ति पर जागरूकता अभियान
    Next Article ईस्ट प्लांट बस्ती का छात्र हिमांशु कोल्हान के टॉप टेन में।

    Related Posts

    वेतन बकाया पर ठप हुई सफाई व्यवस्था, सीएमडी के हस्तक्षेप से 80 कर्मियों को मिला भुगतान

    April 22, 2026

    मंजिल से पहले थमे पहिए ,एकदिन बड़ा जामदा तो दुसरे दिन टाटानगर से रद्द हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस, मजधार मे फंसे टिकटधारी यात्री

    April 22, 2026

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजा पृथ्वी बचाने का संदेश, विद्यार्थियों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की सीख

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता के दखल पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में कांग्रेस खाता भी नहीं खोलेगी: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    चारधाम यात्रा आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव: पीएम मोदी | राष्ट्र संवाद

    राहुल गांधी की कोलकाता, श्रीरामपुर में होने वाली रैलियां 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित की गईं

    गांव बचेगा तो देश बढ़ेगा: नितिन गडकरी का बयान | राष्ट्र संवाद

    ईरान के खिलाफ युद्ध मानवता के लिए खतरा: संजय राठी | राष्ट्र संवाद

    परिसीमन के पेंच में फंसा महिला आरक्षण विधेयक | राष्ट्र संवाद

    विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस: पुस्तकें हैं जीवन का दीप | राष्ट्र संवाद

    वेतन बकाया पर ठप हुई सफाई व्यवस्था, सीएमडी के हस्तक्षेप से 80 कर्मियों को मिला भुगतान

    मंजिल से पहले थमे पहिए ,एकदिन बड़ा जामदा तो दुसरे दिन टाटानगर से रद्द हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस, मजधार मे फंसे टिकटधारी यात्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.