Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर में योगाभ्यास किया गया। साथ ही सदर अस्पताल परिसर तथा अन्य सभी सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सरकारी कार्यालय, पंचायत भवन आदि में योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग को अपने जीवन में आत्मसात करने को लेकर प्रेरित किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम- सह- उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर में योगाचार्य श्री प्रणव नाहा, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, नागरिक सुरक्षा, जमशेदपुर के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन करने का नियम बताया गया । इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अन्य को भी प्रेरित करने हेतु कहा। उन्होने कहा कि योगाभ्यास करने से शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अनुमंडलाधिकारी द्वारा मादक पदार्थों के उपयोग पर रोकथाम तथा होने वाले संभावित नुकसान से आम लोगों को जागरूक करने हेतु चौक- चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम जागरुकता लाने का निर्देश दिया गया ।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने सिफिल डिफेंस के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यों में विविधता लाएं, आकस्मिक परिस्थितियों में सिफिल डिफेंस वॉलंटियर की भूमिका काफी अहम होती है, कई मौकों पर हमने देखा है कि प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर विकट परिस्थतियों में राहत बचाव के अभियान में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें । नदी के तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को जरूरी एहतियात बरतने के उपाय बतायें, बाढ़ जैसी स्थिति में क्या करना चाहिए इसको लेकर लोगों के बीच जागरूकता लायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिस राज्य का मुख्यमंत्री 12 बजे जगे, उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं : रघुवर दास
    Next Article ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली विश्वप्रसिद्ध कंपनी आरएसबी ग्लोबल के सभी प्लांट्स भी हुआ योगमय

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.