Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News झारखंड

    जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा, श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

    समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र में स्थित बालू घाटों की स्थिति की जानकारी ली गई और अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले बालू घाट में रात्रि के समय 24*7 घंटे शिफ्ट वाइज चौकीदार की ड्यूटी लगाने, जुगाड़ गाड़ी से बालू उठाव करने वाले को चिन्हित करने, अवैध बालू उठाव में संलिप्त वाहनों को पकड़कर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा उपायुक्त ने अवैध बालू उठाव एवं अवैध खनन के तहत प्रखंडवार किए गए कार्रवाई की समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी से कार्रवाई की जानकारी लिया। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्र में अवैध बालू उठाव पर लगातार छापामारी करने एवं पकड़े जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू ढुलाई को रोकने, रात के समय पैनी नजर रखने, विभिन्न स्थानों पर चेकपोस्ट के माध्यम से सघन जांच करने तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए।मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री पवन बाघ, पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा श्री अशोक प्रियदर्शनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा श्री चंद्रशेखर, पुलिस उपाधीक्षक हैडक्वाटर श्री जेपीएन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार सहित सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोड्डा: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न,विभिन्न बिंदुओं पर दिया गया दिशा निर्देश

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.