Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिरसानगर गुड़िया मैदान में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास, पूर्व सीएम रघुवर दास भी होंगे शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिरसानगर गुड़िया मैदान में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास, पूर्व सीएम रघुवर दास भी होंगे शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 20, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिरसानगर गुड़िया मैदान में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास, पूर्व सीएम रघुवर दास भी होंगे शामिल

    जमशेदपुर। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता आमजनों के संग योगाभ्यास कर योग दिवस मनाएंगे। बुधवार को जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 स्थित गुड़िया मैदान में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल होंगे। पार्टी ने प्रातः 6:00 बजे कार्यकर्ताओं से गुड़िया मैदान में जुटने का आह्वान किया है। योग दिवस की सफलता को लेकर भाजपा ने सभी मंडलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में गुड़िया मैदान आने और योग करने की अपील की है। इस संबंध में योग दिवस के प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा है और उसे अपनाया है। हम सभी योग अपनाकर निरोग रहने का संकल्प लें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें। वहीं, भाजपा ने शहर के प्रबुद्धजनों से योग दिवस पर बिरसानगर गुड़िया मैदान में आने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप मुखिया राकेश चौबे को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए गया
    Next Article भारत योग शक्ति परिषद” का “तृतीय स्थापना दिवस” “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.