झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई है
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
रांची: झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई है।
बैठक की शुरुआत माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखण्ड शाखा श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य से शुरू की। सी पी ए॰ झारखंड शाखा के पूर्व माननीय सदस्य
कृष्णानंदन झा एंव बच्चा सिंह के निधन पर दो मिनट मौन धारण भी किया गया ।
माननीय अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना एवं संगठन की भूमिका के संबंध में कहा कि वर्ष 1911 में गठित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ 56 देशों का भव्य संगठन बनकर उभरा है जो संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है ,सुशासन लोकतंत्र एवं मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए तथा क़ानून निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है ।
माननीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सिमित न होकर,ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक़्क़ी में हम अपनी भागीदारी किस तरह निभा पाये इस पर भी हमें सोचना चाहिए।
आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि 06 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक सी पी ए॰ का 68 वाँ सम्मेलन सम्मेलन बारबाडोस में आयोजित होगी ।
प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा श्री माणिक लाल हेम्ब्रम बैठक में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किए एवं जानकारी दी कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 137 है।
उक्त बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ,माननीय मंत्री श्री दीपक बिरूवा, माननीय सदस्य श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह ,माननीय सदस्य श्री जनार्दन पासवान, माननीय सदस्य डॉक्टर नीरा यादव,माननीय सदस्य श्री निरल पूरती, माननीय सदस्य श्री उमाकांत रजक, माननीय सदस्य श्री रामचंद्र सिंह, माननीय पूर्व सदस्य श्री दिनेश उराँव, माननीय पूर्व सदस्य श्री शशांक शेखर भोक्ता, माननीय पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह सहित सी पी० ए झारखंड शाखा से जुड़े माननीय सदस्य उपस्थित रहे।