Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीओ धालभूम के नेतृत्व में नेशनल हाईवे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, डीटीओ, सीओ जमशेदपुर, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के पुलिस बल रहे मौजूद
    Breaking News झारखंड

    एसडीओ धालभूम के नेतृत्व में नेशनल हाईवे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, डीटीओ, सीओ जमशेदपुर, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के पुलिस बल रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसडीओ धालभूम के नेतृत्व में नेशनल हाईवे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, डीटीओ, सीओ जमशेदपुर, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के पुलिस बल रहे मौजूद*

    *▪️सड़क किनारे अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों पर चिपकाया गया चालान का स्टीकर, हुंडई शोरूम के बाहर सर्विंसिग कराने आए वाहनों के पार्किंग को लेकर संचालक को लगी फटकार*
    —————————–

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद आज नेशनल हाईवे में एसडीओ धालभूम श्री पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया । मौके पर डीटीओ श्री दिनेश रंजन, सीओ जमशेदपुर श्री अमित श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक श्री कमल किशोर, मानगो ट्रैफिक थाना के पुलिस बल मौजूद रहे । डिमना चौक से पारडीह चौक तक चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े करीब 35 वाहनों पर चालान का स्टीकर चिपकाया गया । साथ ही सभी वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए नेशनल हाईवे में निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन पार्किंग का सख्त निर्देश दिया गया। एसडीओ धालभूम ने कहा कि इस तरह से वाहनों को सड़क किनारे खड़े करना दुर्घटना को आमंत्रण देना है, प्रशासन के साथ साथ वाहन संचालकों/चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए ताकि उनकी एक गलती से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हो ।

    इस अभियान के दौरान हुंडई शोरूम के बाहर सर्विसिंग कराने आई गाड़ियों को सड़क किनारे पार्किंग किया हुआ पाया गया । एसडीओ धालभूम ने शोरूम संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि जितनी जगह उनके सर्विसिंग सेंटर के अंदर है उतने ही वाहनों को सर्विसिंग के लिए बुलायें अन्यथा सड़क किनारे वाहन खड़ा पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर करीब 20 वाहनों में चालान का स्टीकर चिपकाया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक
    Next Article 3 मार्च को रक्तदान कर टाटा समूह के संस्थापक को नमन किया हिन्दू पीठ – अरुण सिंह

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.