विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विमर्श; सर्वसम्मति से किया गया पारित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समिति (स्केल ऑफ फाईनांस) की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला स्तरीय तकनीकी समिति के समक्ष विभिन्न फसलों, सब्जी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन हेतु स्केल ऑफ फाइनेंस से संबंधित डर निर्धारण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित मजदूरी दर में वृद्धि के फलस्वरूप स्केल ऑफ फाइनेंस के सभी फसलों में अल्प मूल्य वृद्धि कर प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर सबों ने सहमति प्रदान किया। वहीं इसके अतिरिक्त बैठक में सभी बैंकों से सम्बद्ध प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को अनावश्यक रूप से बैंक शाखा द्वारा परेशान नहीं किया जाय एवं केसीसी ऋण से ससमय संतृप्त करें, क्योंकि कृषि मौसम आधारित होता है, समय निकल जाने के बाद पूंजी उपलब्ध कराने पर भी उसकी भरपाई नहीं की सकती है। वहीं गाय, बकरी, मुर्गी एवं बत्तख पालन तथा मिश्रित मत्स्य पालन, मत्स्य बीज उत्पादन एवं जलाशय में केज द्वारा मत्स्य पालन हेतु उपलब्ध प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।