Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विकास संबंधी कार्यों/योजनाओं यथा पंचायत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस की मासिक समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पीएम जनमन, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास, जल छाजन, जेएसएलपीएस सहित अन्य संबंधित विकास योजनाओं की क्रमवार समीक्षा किया गया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 23- 24 एवं 24-25 में दिए गए लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम/द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान, फेल्यर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन आदि के संबंध में प्रखंडवार जानकारी ली। उन्होंने लाभुकों के आवास निर्माण का लगातार अनुश्रवण करने एवं ससमय किस्त भुगतान के अलावा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया। वहीं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रखंडों फतेहपुर, जामताड़ा एवं करमाटांड़ के प्रखंड समन्वयक एवं बीपीओ नारायणपुर, करमाटांड और नाला को योजना कार्य में शिथिलता बरतने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।

    वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों के प्रगति, आवास प्लस 2 सर्वे आदि की समीक्षा सहित दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने सहित कई बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को सुनिश्चित हो सके इसके लिए समुचित कार्रवाई करें। इसके अलावा पीएम जनमन, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत दिए लक्ष्य को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा उपायुक्त द्वारा मनरेगा के तहत पीडी जेनरेशन, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, 100 डेज रोजगार, प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम, सोशल ऑडिट, एनएमएमएस, फेज 2, आधार बेस्ड पेमेंट की स्थिति के अलावा इनकंप्लीट वर्क आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा 100 दिवस रोजगार में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया। वहीं उन्होंने सभी योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम आदि की समीक्षा कर उसे बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़ने, महिलाओं को जोड़ने का निर्देश दिया। वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना एवं अन्य सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा कर एसएचजी प्रोफाइल, आरएफ, सीआईएफ, मुद्रा लोन, लखपति दीदी योजना, बागवानी सखी, फ़ुलोझानो आशीर्वाद अभियान, कौशल विकास आदि की समीक्षा किया। उन्होंने जिले में एसएचजी ड्राइव में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं पंचायत के अंतर्गत संचालित कार्यों आदि की समीक्षा करते हुए पंचायत भवनों को संसाधनों से सुदृढ़ करने एवं इसे फंक्शनल बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी निदेशक डीआरडीए, श्री विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा एवं पीएम आवास सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभागवार योजनाओं/कार्यों की समीक्षा कर विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश
    Next Article विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विमर्श; सर्वसम्मति से किया गया पारित

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.