Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंबेडकर जयंती के अवसर पर देवघर विधायक एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    अंबेडकर जयंती के अवसर पर देवघर विधायक एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंबेडकर जयंती के अवसर पर देवघर विधायक एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की
    ==================
    *■ अंबेडकर जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने बाबा साहब द्वारा बहुजन समाज, सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए कार्यों को याद किया….*
    ==================
    *■ आमजनों की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश….*
    ==================
    अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज दिनांक 14.04.2025 को मोहनपुर प्रखंड के सुदूर बहुजन बहुल तुम्बावेल गाँव में माननीय देवघर विधायक श्री सुरेश पासवान एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर ने संयुक्त रूप से बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

    बाबा साहब की जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के प्रेरणा स्रोत बाबा साहब की आज जयंती हैं और उनके संघर्ष से हमें सीखने की आवश्यकता है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। बाबा साहेब के विचार हमेशा इंसान को समाज के प्रति प्रेरित करते हैं। हम सभी अपने समाज को जोड़ने का प्रयास अनवरत जारी रखे, ताकि सही मायने में बाबा साहेब के मार्गों का अनुसरण हम सभी के द्वारा होता रहें। आगे उपायुक्त ने बच्चों और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी, ताकि अपने गाँव, राज्य और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सके।

    इसके अलावा उपायुक्त श्री विशाल सागर ने बहुजन बहुल तुम्बावेल गाँव के ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही पेयजल समस्या के निदान हेतु पानी का सदुपयोग करते हुए जल संचय की बात कही। साथ ही गाँव के तालाब और नालों का जीर्णोद्धार के अलावा गाँव के पहुँच पथ के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा निजी मद से बनाए गए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है, जिसे और बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग करने की बात उपायुक्त ने कही।

    इसके अलावा मौके पर माननीय विधायक श्री सुरेश पासवान एवं समाजसेवी सह नेत्री सुश्री निर्मला भारती ने संविधान निर्माता बाबा साहब को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही। इस अवसर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर, श्री संतोष कुमार चौधरी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
    ==================
    *#TeamPRD(Deoghar)*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“एक दिन मिट जायेगे माटी के मोल, जग में रह जायेगे प्यारे तेरे बोल ” दो दिवसीय सुर संगीत का जादूगोड़ा में हुआ समापन, एफ जी वॉरियर्स एकेडमिक म्यूजिकल टीम ने मचाया धमाल
    Next Article भारत के विधि और न्याय मंत्री मेघवाल से मिले राजेश शुक्ल

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.