Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हवन व कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
    Breaking News झारखंड

    हवन व कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हवन व कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

    संवादाता – ए बी सिद्दीकी

    गोड्डा : मेहरमा सोनाटीकर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को विधिवत हवन, पूजा-अर्चना और कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिभाव की अनुपम झलक देखने को मिली।
    महोत्सव की शुरुआत पहले दिन कलश शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें लगभग 150 कन्याओं ने भाग लिया। शोभायात्रा सोनाटीकर से प्रारंभ होकर चौरा और घोरीचक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के साथ बजरंगबली की मूर्ति में प्राण स्थापना की गई। रामनवमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दिन-रात भक्ति में लीन होकर भाग लिया। सोमवार को समापन दिवस पर हवन-पूजन के बाद सभी कन्याओं द्वारा अपने-अपने कलश को चौरा स्थित काली मंदिर के तालाब में विसर्जित किया गया। समापन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और बाबा हनुमान से सुख-शांति की कामना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय ने की अहम बैठक
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.