Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा: अडानी पावर के खिलाफ रैयतों का गुस्सा, भूख हड़ताल के बीच विधायक प्रदीप यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News झारखंड

    गोड्डा: अडानी पावर के खिलाफ रैयतों का गुस्सा, भूख हड़ताल के बीच विधायक प्रदीप यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोड्डा: अडानी पावर के खिलाफ रैयतों का गुस्सा, भूख हड़ताल के बीच विधायक प्रदीप यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी
    राष्ट्र संवाद- जयराम कुमार दास

    गोड्डा में अडानी पावर के खिलाफ जमीन रैयतों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। रैयतों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के बदले स्थायी नौकरी का वादा करने वाली अडानी कंपनी ने न केवल वादाखिलाफी की, बल्कि उन्हें आउटसोर्सिंग कंपनी ‘इनोव’ में ठेका नौकरी दी। अब हाल ही में इनोव से करीब 178 रैयत कर्मचारियों को अचानक निकालकर चौथी आउटसोर्सिंग कंपनी में शिफ्ट करने की तैयारी ने आग में घी डाल दिया है। गुस्साए रैयतों ने इसके खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

    रैयतों का कहना है, “हमें बार-बार आश्वासन दिया गया कि कंपनी पूरी तरह चालू होने पर अडानी में सीधी नौकरी मिलेगी। लेकिन अब जब प्लांट शुरू हो गया, तो हमें एक और आउटसोर्सिंग कंपनी में धकेला जा रहा है।” विरोध करने पर कंपनी ने इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जिससे रैयतों में डर और नाराजगी और बढ़ गई।

    इस मुद्दे को लेकर रैयतों ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से गुहार लगाई। बीते दिन हुई मुलाकात में रैयतों ने कहा, “अब आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं।” विधायक ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए कहा, “आपके साथ अन्याय हुआ है, मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं।”

    आज दोपहर 1 बजे प्रदीप यादव धरनास्थल पर पहुंचे और अडानी के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा, “अगर अडानी ने यह जुल्म बंद नहीं किया, तो एक और आंदोलन के लिए तैयार हो जाए। मेरे एक आवाज पर 50 हजार लोग सड़कों पर होंगे। न कोई अंदर जाएगा, न बाहर आएगा, कोयले का एक टुकड़ा भी प्लांट में नहीं जाने देंगे।”

    विधायक के तीखे तेवर देख अडानी ने तुरंत अपने प्रतिनिधियों को धरनास्थल पर भेजा और बातचीत की पेशकश की। यादव ने साफ कहा, “ये बच्चे लड़ने नहीं आए, बस अपना हक मांग रहे हैं। जमीन लेते वक्त जो वादा किया था, उसे पूरा करें और इनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लें।” अडानी प्रतिनिधियों ने जवाब दिया, “हम कल दोनों पक्षों के साथ बैठकर इस पर विचार करने को तैयार हैं।”

    अब कल सुबह मोतिया थाना में जिला प्रशासन, अडानी प्रतिनिधि, कर्मचारी प्रतिनिधि और विधायक के प्रतिनिधि एक बैठक करेंगे, जिसमें इस विवाद को सुलझाने की कोशिश होगी। रैयतों की भूख हड़ताल और विधायक की चेतावनी ने अडानी को बैकफुट पर ला दिया है, लेकिन नतीजा कल की वार्ता पर टिका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीआई का माहीजोर शाखा का हुआ सम्मेलन सचिन शाह सचिव की हुई घोषणा
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.