Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की पहल पर प्रशासन ने शहर के विभिन्न घाटों पर मरम्मती कार्य की शुरुआत की
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की पहल पर प्रशासन ने शहर के विभिन्न घाटों पर मरम्मती कार्य की शुरुआत की

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की पहल पर प्रशासन ने शहर के विभिन्न घाटों पर मरम्मती कार्य की शुरुआत की

    समिति ने चैती छठ एवं रामनवमी शोभायात्रा के दौरान घाटों पर निर्माण कार्य रोकने की मांग की।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। आगामी चैती छठ महापर्व और रामनवमी शोभायात्रा के सुचारू आयोजन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की सक्रियता रंग लाई है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा घाटों की बदहाल स्थिति और अव्यवस्थाओं को लेकर जताई गई चिंता पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों के संग घाटों के निरीक्षण कर व्याप्त समस्याओं के समाधान की शुरुआत कर दी। समिति ने घाटों पर सफाई, लाइटिंग, पुल निर्माण के अवशेषों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुधारों की मांग की थी। बुधवार को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस दौरान घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया, घाटों पर समुचित लाइटिंग की व्यवस्था और पुल निर्माण के अवशेष हटाने का कार्य भी प्रारंभ करवा दिया गया है।

    निरीक्षण के दौरान केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने जिला प्रशासन से घाटों पर चल रहे निर्माण कार्यों को पर्व समाप्त होने तक अस्थायी रूप से रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा और छठ महापर्व के दौरान हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में निर्माण कार्य से असुविधा और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।

    वहीं, जिला प्रशासन ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वत किया कि समिति द्वारा संज्ञान में लायी गयी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि चैती छठ और रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

    इस दौरान केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्रमोद तिवारी, शिव शंकर सिंह, रामकुमार सिंह, संतोष कालिंदी, मनीष कुमार, बिपिन झा, विनय कुमार व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस के “ताइक्वांडो टाइगर्स” क्लब द्वारा असेंबली प्रस्तुति
    Next Article राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव मिले विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से,मंईया सम्मान योजना पर किया खास बातचीत

    Related Posts

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    September 20, 2026

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.