Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एकदिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एकदिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ….

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एकदिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सह विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भालूबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग सुनी पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात, संपर्क से समर्थन अभियान में उत्तर प्रदेश संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लोगों से की मुलाकात।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से महा जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत लोकसभा स्तरीय जनसभा में शामिल होने हेतु एकदिवसीय प्रावस पर जमशेदपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह पश्चिमी प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की। पूर्व मंत्री ने पुर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत आशीष किशोर संघ सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 102वें संस्करण का श्रवण किया। वहीं, पार्टी की ओर से निर्देशित ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड लेकर दोपहर में साकची एमएनपीएस स्कूल परिसर स्थित उत्तर प्रदेश संघ के लोगों से भेंट-वार्ता, बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों से मुलाकात एवं सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लोगों से मुलाकात कर कई चर्चाएं की। यहां उन्होंने कायस्थ परिवार के संग भोजन भी किया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेतागण मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी संस्थाओ द्वारा पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इससे पहले, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह के डोबो पुल के रास्ते शहर प्रवेश करने पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

    इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राकेश सिंह, उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष विजय राणा सिंह, सचिव डीपी शुक्ला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष जी सी माझी, सचिव सौरव चौधरी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महासभा के अध्यक्ष मनोज सिन्हा समेत अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    भालूबासा किशोर संघ सभागार में मन की बात कर्यक्रम का हुआ प्रसारण: पुर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 102वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात का सामूहिक रूप से श्रवण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह पश्चिमी प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के संग पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह, बबुआ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री रमेश नाग, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री मिथलेश साव, नारायण पोद्दार, कोत्सव रॉय, कमलेश यादव, राधेश्याम तिवारी, संतु बनर्जी, खोखन पायरा, बलदेव भुइयां, रंजीत सिंह, प्रकाश ठाकुर, अनिल शर्मा, संतोष कुमार, नागेश प्रसाद, सूरज यादव, अशोक पासवान, दिलीप पासवान, महावीर सिंह, रमेश विश्वकर्मा, पवन सोलंकी, विकास बाउरी, गौरव साहू सुधीर तिवारी, कमल वर्मा, रवि भुइयां, रामचंद्र प्रसाद, रमेश निषाद, मितरू प्रधान, अनिल कुंभकार, संजीत चौरसिया, भगवान प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप साव, भोला साव, प्रभा देवी, संजना साहू, सुनीता देवी, जगदीश मुखी समेत मंडल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह ने मन की बात कार्यक्रम के 102 वे संस्करण को सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत किशोर संघ में सुना
    Next Article सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान ….

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.