*भरत सिंह ने मन की बात कार्यक्रम के 102 वे संस्करण को सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत किशोर संघ में सुना*
जमशेदपुर 18 जून – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 102 वे संस्करण को सुनने के लिए भालूबासा किशोर संघ में सीतारामडेरा मंडल द्वारा विशेष इंतजाम किया गया जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी भरत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना! कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भरत सिंह ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है! मोदी जी से सीखते हुए ही पिछले वर्ष हम लोगों ने निक्षय मित्र बनकर 10 टी.बी. पेशेंट को 1 वर्ष के लिए गोद लिया है! जिसके अंतर्गत हमारे द्वारा हर महीने इन टी.बी. पेशेंट को पौष्टिक आहार के साथ – साथ महीने भर का राशन देने का कार्य किया जा रहा है! मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से ना केवल बड़े बल्कि बच्चे व युवा भी प्रोत्साहित होते हैं!