Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर सर्व धर्म सह सद्भावना समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर सर्व धर्म सह सद्भावना समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सर्व धर्म सह सद्भावना समिति की बैठक संपन्न
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर सर्व धर्म सह सद्भावना समिति की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष श्री नंदलाल सिंह की अध्यक्षता में टेल्को में संपन्न हुई । श्री सिंह ने बताया कि यह बैठक आसन्न रामनवमी जुलूस के संदर्भ में आयोजित किया गया था। जिसमें टेल्को क्षेत्र से निकलने वाले रामनवमी झंडा जुलूस का स्वागत एवं अतिथियों के लिए महा भोग का आयोजन के तैयारी के नियमित विचार विमर्श किया गया । उक्त अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए नंदलाल सिंह ने बताया कि हमारी संस्था सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की सोच के साथ सभी धर्म के प्रति सम – भाव के विचार के साथ कार्य करती आई है । विगत 40 वर्षों से जब आरंभ में झंडा जुलूस के लिए कोई लंगर अथवा स्वागत की व्यवस्था नहीं होती थी । तब भी टेल्को क्षेत्र में एक मात्र यही एक संस्था थी जो जुलूस में शामिल लोगों के लिए चना गुड़ और शरबत की व्यवस्था करती थी। और आज यह संस्था अपनी सामाजिक सरोकार के साथ हर वर्ग को साथ लेकर धर्म , जाति,भाषा और क्षेत्रवाद का भेद भाव किए बिना एक विशाल लंगर का आयोजन दशमी के अवसर पर टेल्को क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों के सम्मान में करेगी।जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग तथा कॉरपोरेट हाउस के पदाधिकारी उपस्थित होकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ायेंगे । समिति इस वर्ष भी जोर-शोर से अपने आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पित है । समिति इस वर्ष भी आगामी 30 मार्च को सम्मान सह लंगर का आयोजन कर अतिथियों को साफा और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करेगी।
    बैठक को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव चंद्रभान सिंह,समाज सेवक ओमप्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी, शाह आलम ,कांग्रेस के युवा नेता संजीव रंजन सिंह,आदि ने संबोधित किया।
    बैठक में मुख्य रूप से संजीव देव, राम प्रकाश राम, प्रदीप कुमार दास , जयशंकर दुबे, दीपक सिंह,अनिल प्रसाद, के के मिश्रा, नवीन कुमार, बसंत नायक ,हैप्पी सिंह, दीपक ,रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामाइंस जमशेदपुर में 29 से
    Next Article दो पंप जले, मानगो के जोन नंबर 3 में पानी का संकट

    Related Posts

    वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को दिया गया जीवन-मूल्यों के संवर्धन का संदेश

    November 3, 2026

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    November 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को दिया गया जीवन-मूल्यों के संवर्धन का संदेश

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    यूपी : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

    SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम

    जबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

    यूपी : बहराइच मेले में बड़ा हादसा, जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश : पत्नी को बेवकूफ-बेकार कहना क्रूरता नहीं, पति के खिलाफ एफआईआर रद्द

    Coronavirus disease 2019

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.