Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में स्नेह मिलन समारोह गुरुवार को मनाएगी भाजपा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बिहार दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में स्नेह मिलन समारोह गुरुवार को मनाएगी भाजपा

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में स्नेह मिलन समारोह गुरुवार को मनाएगी भाजपा

    समारोह में दिखेगी बिहार और झारखंड की साझा संस्कृति, प्रवासी बिहारी समाज के लोगों का होगा जुटान, समारोह की सभी तैयारियां हुई पूरी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “वसुधैव कुटुम्बकम” के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी बिहार दिवस के अवसर पर देश के 75 जिलों में ‘स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा 27 मार्च को बिस्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भव्य ‘स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बिहार की गौरवमयी सांस्कृतिक धरोहर, समृद्ध परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार विधान परिषद के सदस्य बबलू गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण शिरकत करेंगे। इस समारोह के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करने के उद्देश्य से बुधवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक शैलेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय तिवारी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि गुरुवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होने वाले स्नेह मिलन समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह में बिहार और झारखंड की साझा सांस्कृतिक विरासत, रीति-रिवाजों और परंपराओं का उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रवासी बिहारी समाज के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रवासी बिहारी समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों राज्यों की कला और परंपराओं की झलक पेश की जाएगी। इसके अलावा, सहभोज का भी आयोजन होगा, जिसमें बिहार और झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस समारोह में भारतीय संस्कृति की महत्ता, बिहार के ऐतिहासिक योगदान, एनडीए सरकार की उपलब्धियों और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रवासी समाज की भूमिका पर भी गहन विमर्श होगा। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शहर के सभी प्रवासी बिहारी समाज के लोगों से समारोह में भाग लेने और आयोजन के आनंद लेने की अपील की है।

    वहीं, कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार के लगभग 2 करोड़ प्रवासी देश के विभिन्न हिस्सों में निवास करते हैं। यह स्नेह मिलन समारोह उनके लिए अपनी जड़ों से जुड़ने, अपनी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाने और एकजुटता का संदेश देने का अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड कभी बिहार का अभिन्न अंग रहा है, इसलिए यहां की भावनाएं, परंपराएं और रीति-रिवाज बिहार से गहरे रूप में जुड़े हुए हैं और यह आयोजन दोनों राज्यों के बीच साझा इतिहास और संस्कृति के बंधन को और मजबूत करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरमेश हांसदा ने कल्पना सोरेन के बयान की निंदा की
    Next Article न्याय सदन में मोटर वाहन दुर्घटना एवम क्लेम विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    May 25, 2025

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    May 25, 2025

    धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया

    पुसालोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाईनल

    देश के विकास मे चैबर के लोगों की अहम भूमिका :ओम बिरला

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    शिक्षा ही ब्रह्मास्त्र है, शिक्षित समाज से ही होगा राष्ट्र निर्माण – अमरप्रीत सिंह काले

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के एक दिवसीय जमशेदपुर दौरे पर सिख समाज ने किया गर्मजोशी से स्वागत

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में झारखंड के प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो का भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.