Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किशोरियों के लिए नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    किशोरियों के लिए नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किशोरियों के लिए नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन

    जमशेदपुर।
    सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा समेकित जन विकास केंद्र, सुंदरनगर में पांच दिवसीय नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पोटका प्रखंड की 30 किशोरियों ने हिस्सा लिया। शिविर का आयोजन गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से किया गया। परियोजना समन्वयक चांदमनी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को विस्तार से समझाया कि किशोरियां अपने नेतृत्व कौशल को विकसित कर समुदाय, पंचायत और प्रखंड स्तर पर अपनी समस्याओं के लिए आवाज उठाएं और उनका समाधान करें।नाटक और खेलों के माध्यम से किशोरियों ने नेतृत्व के गुणों को पहचाना और उन्हें बेहतर करने का अभ्यास किया। प्रभावी संचार के जरिए यह सिखाया गया कि वे अपनी बातों से लोगों को कैसे आकर्षित कर सकती हैं और अपनी अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ाकर नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं। किशोरियों ने ‘समस्या के पेड़’ की अवधारणा को समझा और खेलों के जरिए उपलब्ध संसाधनों से लक्ष्य हासिल करने की रणनीति बनाई। साथ ही, उन्होंने विभिन्न मुद्दों की पहचान कर उनकी प्राथमिकता तय करना सीखा।युवा की सदस्य अंजना देवगम ने किशोरियों को निर्णय लेने, सहमति बनाने और पसंद को समझने के बारे में विस्तार से बताया। रिसोर्स पर्सन के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने किशोरियों को डिजिटल फ्रॉड और हिंसा से संबंधित जानकारी दी। प्रशिक्षण को सफल बनाने में युवा की सदस्य अवंती सरदार, रीला सरदार, किरण सरदार और जसन्ती सरदार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा का मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर जामताड़ा एवं नाला विधानसभा में बैठक हुई
    Next Article उप विकास आयुक्त ने की विद्युत विभाग अंतर्गत संचालित RDSS एवं MUJY योजना की समीक्षा

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.