Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में आज जिला भू अर्जन विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आज जिला भू अर्जन विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आज जिला भू अर्जन विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च पथ के विभिन्न परियोजनाओं यथा राष्ट्रीय उच्च पथ 419 के अंतर्गत रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ 2 लेन विथ पेन शोल्डर निर्माण, चित्तरंजन में आरओबी निर्माण एवं हाई लेवल गोलपहाड़ी ब्रिज एवं अप्रोच चेंज में कंस्ट्रक्शन कार्य को लेकर भू अर्जन संबंधित कार्यों, रैयतों के मुआवजा भुगतान, पंचाट तैयार करने सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक में समीक्षा क्रम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि पोखरिया से रूपनारायणपुर के बीच कि0मी0 8.56 से 46.375 परियोजना में स्थित 28 मौजा में से 11 मौजा का 3G (पंचाट) तैयार कर तथा 09 मौजा का भुगतान ऑर्डर किया जा चुका है। जिसमें से 08 मौजा के रैयतों को डीएससी के माध्यम से उनके बैंक खाता में 1.49 करोड़ मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। 02 मौजा के रैयतों के भाउचर एवं खाता की जाँच MoRTH के आईटी विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है। वहीं चित्तरंजन में आरओबी परियोजना में बताया गया कि शेष 17 मौजा का संरचना मूल्यांकन प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है तथा 04 मौजा का 3जी (पंचाट) तैयार किया जा चुका है। शेष 13 मौजों का 3जी (पंचाट) प्रक्रियाधीन है। उपायुक्त द्वारा परियोजना को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा गोलपहाड़ी ब्रिज परियोजना के संबंध में बताया गया कि कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, धनबाद के द्वारा कुल 02 मौजा गोलपहाड़ी, भण्डारो का प्रस्ताव प्राप्त है। दोनों मौजा का पंचाट किया जा चुका है तथा 205 रैयतों को लगभग 70 लाख रूपये के भुगतान हेतु खाता का सत्यापन एनएच के आईटी विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है, जिसके पश्चात उन्हें भुगतान किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा जल्द से जल्द खातों का सत्यापन करते हुए जल्द से जल्द रैयतों का भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने परियोजना से संबंधित अन्य सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्य प्रकाश, अंचल अधिकारी श्री अविश्वर मुर्मू, एन एच के संबंधित अधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पथ निर्माण विभा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए साइबर अपराध में संलिप्त चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है
    Next Article भाजपा का मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर जामताड़ा एवं नाला विधानसभा में बैठक हुई

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.