Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को आएंगे जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को आएंगे जमशेदपुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को आएंगे जमशेदपुर, दिनभर पार्टी के कर्यक्रमों में लेंगे भाग, मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर गुरमा हाट मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

    ■ जनसभा को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की व्यापक तैयारी, पूर्व मंत्री के आगमन के निमित्त सभी तैयारियां हुई पूरी।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह पश्चिमी प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। जहां वे भाजपा जमशेदपुर महानगर के विभिन्न कर्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार संध्याकाल में जमशेदपुर लोकसभा के लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। एमजीएम मंडल क्षेत्र अंतर्गत गुरमा हाट मैदान में होने वाले जनसभा की सफलता को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक का पूर्ण विवरण जारी किया गया है। जहां सुबह 10:30 बजे डोबो पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करते ही उनका मरीन ड्राइव पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, वे पूर्वाह्न 11 बजे भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कर्यक्रम का भाजपा कार्यकर्ताओं के संग श्रवण करेंगे। इसके उपरांत, वे ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत साकची स्थित एमएनपीएस स्कूल परिसर में उत्तर प्रदेश संघ के कार्यालय में भेंट वार्ता, चैंबर भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में वरिष्ठ चिकित्सकों से मुलाकात एवं सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में कायस्थ समाज के लोगों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन करेंगे। वहीं, संध्याकाल में एमजीएम मंडल क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे स्थित गुरमा हाट मैदान में लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल एवं उपलब्धियों का जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड पेश करने पूर्व मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह जमशेदपुर आ रहे हैं। जहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया कि रविवार को गुरमा हाट मैदान में शाम 4 बजे से आहूत जनसभा में हजारों लोग भाग लेंगे। सभा की सफलता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनसभा को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के दिशानिर्देश पर पार्टी के सैंकडों कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सांसद विद्युत महतो स्वतः सभी व्यवस्थाओं को सीधे तौर पर मॉनिटरिंग कर रहे है। गुंजन यादव ने जनसभा में भाजपा कार्यकर्ता व आमजनों से भारी से भारी से संख्या में पहुंचने और पूर्व मंत्री के विचारों को सुनने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर मोदी सरकार लाना है, हेमंत सरकार को भी हटाना है……दीपक प्रकाश
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड की प्रतिभावान तीरंदाज़ और जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.