Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी नही होने दी जाएगी: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी नही होने दी जाएगी: राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी नही होने दी जाएगी: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की कही से अनदेखी नही होने दिया जाएगा। श्री शुक्ल आज कोल्हान प्रमण्डल के बार एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों की आज बैठक को चाईबासा में संबोधित कर रहे थे।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा कि भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से सभी स्टेट बार कौंसिल से वहा के सभी अधिवक्ताओं के विवरण मांगे है ताकि उनके सामुहिक बीमा कराए जाय। झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने सभी स्तर के बार एसोसिएशन से वहा के अधिवक्ताओं के पूरे विवरण मांगे है ताकि उसे बार कौंसिल ऑफ इंडिया को भेजा जा सके।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि राज्य में अधिवक्ताओं पर हमले और धमकी देने की घटनाएं बढ़ी है। कई जिला बार एसोसिएशन से इसका प्रतिवेदन मिला है। इस सम्बंध में झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा गया है और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग भी की गई है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिवक्ताओं के हित मे कई योजना लागू करने की घोषणा की थी लेकिन आजतक एक भी लागू नही हुआ। राज्य सरकार को अपनी कथनी और करनी में एकरूपता रखनी चाहिए।

    इस अवसर पर श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओं से पेंशन योजना और वेलफेयर ट्रस्टी कमिटी का सदस्य अवश्य बनने की अपील की ताकि उनको इन योजनाओं को पूरा लाभ मिल सके।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि श्री शुक्ल के अदम्य साहस और कार्यकुशलता से राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की हमेशा रक्षा हुई है। वास्तव में श्री शुक्ल अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है।

    इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन, और वाईस चेयरमैन के रूप में श्री शुक्ल ने शानदार इतिहास बनाया है। देश के 9 राज्यो में अधिवक्ता रत्न से श्री शुक्ल सम्मानित किए गए इससे झारखंड के अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ा। झारखंड के अधिवक्ता श्री शुक्ल पर गर्व करते है।

    इस अवसर पर चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद कैसर परवेज, सचिव श्री आशीष सिन्हा, चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री अशोक झा, चक्रधरपुर के श्री विमल कुमार, सरायकेला के श्री केदार अग्रवाल, खूंटी की अधिवक्ता ममता सिंह, घाटशिला के श्री जी सी महन्ती ,निमचंद राम सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे तथा अपनी भावनाओं से श्री शुक्ल को अवगत कराया।

    इस अवसर पर कोल्हान प्रमण्डल के अधिवक्ताओं की तरफ से चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद और स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने श्री शुक्ल को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्पण का संकल्प – रक्त की कमी से किसी की जान न जाए , 24 @ 7 कर रहा शहर की सेवा- काले
    Next Article जब शायर हिम्मत करेगा, तभी बड़ा बनेगाः प्रो. सैयद ऐनुल हसन

    Related Posts

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.