झामुमो के पुनर्गठन में अशोक महतो अध्यक्ष वकील सोरेन सचिव नियुक्त किया गया
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा, फतेहपुर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया।पर्यवेक्षक के रूप में रवींद्रनाथ दुबे, आनंद टुडू, परेश यादव, कुतुबुद्दीन खान उपस्थित थे। पर्यवेक्षकों ने चयन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। सभी वर्ग, समुदाय, प्रखंड की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सदस्यों का चयन करने को कहा।
इस अवसर पर अशोक कुमार महतो को पुनः प्रखंड अध्यक्ष, वकील सोरेन को प्रखंड सचिव के रूप में चयन किया गया।मौके पर बताया गया कि अलग से तिथि निर्धारित कर कमेटी के बाकी सदस्यों का चयन कर जिला को सुचित किया जायेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर अशोक कुमार महतो एवं वकील सोरन ने कहा कि आपसबों ने पार्टी हित में जो जिम्मेदारी दी है संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष कुणाल कंचन (युवा ) समेत सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।