Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के पोटका विधानसभा में भाजपा के विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महानगर के पोटका विधानसभा में भाजपा के विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के पोटका विधानसभा में भाजपा के विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर के समीप श्रीमहल सभागार में आयोजित पार्टी के सातों मोर्चा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार,जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। सम्मेलन में नेताओं ने मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां गिनाई और मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं वर्तमान हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी को घर-घर जाकर बताने का आह्वान किया। सम्मेलन में युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में चौतरफा विकास हुआ है। 60 साल के लंबे शासनकाल में कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया। कांग्रेस की राजनीति देशहित में ना होकर सिर्फ वोट बैंक पर टिकी होती है। परंतु भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 12 करोड़ लोगों को नल से जल, उज्ज्वला योजना के तहत 9.60 करोड़ गैस कनेक्शन, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन, 11.90 करोड़ घरों में इज्जत घर, 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान योजना कार्ड, 11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये की प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि देकर हर घर में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही हैं। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है जबकि कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम को काल्पनिक बताया था।

    वहीं, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के नौ साल में किए गए कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। राज्य की झामुमो- कांग्रेस सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी पर जमकर प्रहार करते हुए मेनका सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाओं, आदिवासी बहन-बेटियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, परंतु सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पूरे राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, ठप्प विकास कार्यों से जनता बेबस और लाचार महसूस कर रही है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब देगी।

    इस दौरान अध्यक्षीय भाषण भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, मंच संचालन जिला मंत्री मनोज राम, स्वागत संबोधन एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनानंद सिरका एवं धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल संदीप शर्मा बौबी ने किया।

    सम्मेलन के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महा जनसम्पर्क अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, सह संयोजक संजीव कुमार, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मनोज राम, ज्ञान प्रकाश, बिनानंद सिरका, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, निसार अहमद, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, हलधर दास, चंद्रशेखर गुप्ता, हरेंद्र सिंह, धनंजय उपाध्याय, हृदानंद तिवारी, सुशील सिंह, गौरी शंकर सिंह, मुरारी भालोटीया, बलराम ठाकुर, नवजोत सिंह, संदीप रजक, ममता लाल, दिवाकर सिंह, अजय श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाराद्वारी मोड़ पर जाम की स्थिति को लेकर भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने यातायात उपाधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
    Next Article अड्डेबाजी से रोका तो नशेड़ी युवकों ने पत्थरबाजी से कार को किया छतिग्रस्त, टेल्को पुलिस जाँच में जुटी

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.