Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशप्रेम और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है अखंड तिरंगा यात्रा : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    देशप्रेम और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है अखंड तिरंगा यात्रा : अमरप्रीत सिंह काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देशप्रेम और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है अखंड तिरंगा यात्रा : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: आगामी 23 मार्च को आयोजित होने वाली दसवीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नमन परिवार द्वारा न्यू बारीडीह, बारीडीह पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीनियर सिटीजन ग्रुप, परसुडीह, सोपोडेरा एवं अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने सभी से इस ऐतिहासिक यात्रा को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह यात्रा मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि और देश के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अखंड तिरंगा यात्रा हमारे भीतर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल बनाती है। यह हम सभी का दायित्व है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर एकजुट होकर न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें, बल्कि हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति गौरव को और अधिक सशक्त बनाएं।”

    बैठक के दौरान रघुवंश सिंह, एस.डी. पांडे, एस. आनंद राव, बी.के. सिंह, सत्येंद्र पांडे, कंचन देवी, रितिका श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, संगीता देवी, मोना देवी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस यात्रा की सफलता का संकल्प लिया और इसमें पूरी निष्ठा से भाग लेने का वचन दिया।

    अंत में अमरप्रीत सिंह काले ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह यात्रा केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के प्रति हमारी गहरी निष्ठा और बलिदानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएं!”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को लेकर की गई समीक्षात्मक बैठक
    Next Article रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    October 8, 2026

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    October 8, 2026

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओ

    मुर्दा मैदान की नवरात्रि बाद होगी पूरी सफाई, उपमहापौर ने दिया लिखित भरोसा

    बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.