Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को लेकर की गई समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मानगो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को लेकर की गई समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को लेकर की गई समीक्षात्मक बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य तथा सुगम ट्रैफिक व्यवस्था हेतु जिला दण्डाडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्बाध रूप से हो तथा मानगो से डिमना की ओर आने जाने वाले वाहनों का सुचारू परिचालन के संदर्भ में चर्चा की गई। मानगो डिमना रोड में ब्लू वेल स्कूल से दरभंगा डेयरी तक एक लेन से जमशेदपुर शहर आने जाने वाले वाहनों का परिचालन किया जाएगा। इस लेन पर व्यवधान रहित आवागमन हेतु ट्रैफिक पुलिस को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने, जगह-जगह पर साइन साइनेज लगाने, सड़कों को दुरुस्त करने, अनाधिकृत पार्किंग तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने सहित सड़क किनारे वाले सब्जी दुकानों को अन्य जगह लगाने की व्यवस्था करने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को पूर्णत: रोककर वैकल्पिक मार्ग से आवागमन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाली यात्री बसों को हाईवे में चिन्हित बस अड्डा पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य को तेजी लाने तथा निर्धारित समय अवधि में फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित संवेदक को दिया गया। उपायुक्त के द्वारा कहा गया कि आमजनों के आवागमन सुचारू रूप से हो सके, लोगों को परेशानी न हो इस बात का ख्याल रखा जाए।
    बैठक में उपायुक्त के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त मानगो समेत अन्य सम्बन्धित मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने विशिष्ट अनुभाजन एवं आपूर्ति कार्यालय का किया औचक निरिक्षण
    Next Article देशप्रेम और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है अखंड तिरंगा यात्रा : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.