Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने विभिन्न अखाड़ा समितियों से प्राप्त विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने मांग किया कि मानगो क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य नवरात्रि और रामनवमी के दौरान अस्थायी रूप से रोका जाए, ताकि हिंदू नववर्ष यात्रा, कलश यात्रा, छठ महापर्व, नवमी जुलूस और रामनवमी शोभायात्रा सुचारू रूप से निकल सके। समिति ने बताया कि इन आयोजनों के दौरान भारी ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    इसके अलावा, फ्लाईओवर निर्माण के कारण कुछ अखाड़ा समितियों के अखाड़ा स्थल प्रभावित हुए हैं। समिति ने प्रशासन से मांग किया कि ऐसे अखाड़ों के लिए नए स्थान पर उपयुक्त व्यवस्था की जाए और उन्हें अखाड़ा निकालने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही, डिमना चौक से मानगो चौक तक रामनवमी शोभायात्रा के दौरान स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

    जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने समिति की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि रामनवमी से पहले सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्य और निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सके।

    इस दौरान रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक सिन्हा, संयोजक प्रमोद तिवारी, कोषाध्यक्ष शंभू मुखी, सचिव अर्जुन शर्मा, सहसचिव राघवेंद्र मिश्रा, संतोष कालिंदी व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशप्रेम और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है अखंड तिरंगा यात्रा : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article पर्व त्यौहार को लेकर जिला पुलिस गंभीर,पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में जुगसलाई थाना क्षेत्र में होली एवं रमज़ान पर्व को फ्लैग मार्च

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    August 18, 2026

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    सरयू राय 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार करेंगे, शिक्षकों का होगा सम्मान

    जमशेदपुर में बाढ़: सरयू राय बोले- स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात को सावधानी जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.