आदिवासी कॉलेज छात्रावास चाकड़ी में मनाया गया बाहा सोहराय पर्व
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: आदिवासी कॉलेज छात्रावास चाकड़ी में बाहा सोहराय पर्व मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अंचल अधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू कार्यक्रम में पहुंचे।इस दौरन कई पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राकृतिक और संथाल से संबंधित बाहा पर्व के इतिहास के बारे में बताया गया। वहीं इस दौरान बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
_*इस मौके पर*_ विद्यालय के शिक्षक सहित बच्चे उपस्थित थे।