Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेशनल लोक अदालत में 249799 केस का निष्पादन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    नेशनल लोक अदालत में 249799 केस का निष्पादन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेशनल लोक अदालत में 249799 केस का निष्पादन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड कुल 2,49,799 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान 6 करोड़ 9 लाख 96 हजार 453 रूपये की राजस्व की प्राप्ति हुई। मामलों के निष्पादन के लिए जमशेदपुर सिविल कोर्ट में न्यायिक पदाधिकारियों की 12 बेंच एवं घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में कुल तीन बेंच का गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में वाहन दुर्घटना, बीमा क्लेम से जुड़े एक मामले में ओरियंटल इंशयूरेंस कंपनी की ओर से पीड़ित पक्ष राज कुमार सिंह को 16 लाख 34 हजार 141 रुपए का चेक मुहैया कराया गया। उक्त चेक प्रधान जिला जज माननीय अनिल कुमार मिश्रा द्वारा उन्हें सौंपा गया। नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र
    न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह , स्टेट बार कौंसिल के वाईस प्रेसिडेंट राजेश शुक्ला, डालसा सचिव राजेन्द्र प्रसाद, जिला बार संघ के अध्यक्ष आर एन दास, जिला बार संघ के महासचिव राजेश रंजन, बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम के एस बी चंद्रमौली, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी जेनरल मैनेजर देवेश मित्तल सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी गण मौजूद थे। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । वहीं मौके पर अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अनिल कुमार मिश्रा एवं स्टेट बार कौंसिल के वाईस प्रेसिडेंट राजेश कुमार शुक्ला ने उपस्थित पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय पाने का एक बेहतर मंच बताया। उन्होंने इसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने की अपील की। इससे पहले मंच पर मौजूद सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। नेशनल लोक अदालत के साथ साथ व्यवहार न्यायालय कैम्पस व जज कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह भी मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में कोर्ट स्टाप, डालसा स्टाप, पैनल लॉयर्स, पीएलवी आदि की अहम भूमिका रही।

    नेशनल लोक अदालत में मध्यस्थता के तहत बिछड़े दंपती एक दूजे के हुए

    जमशेदपुर में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में पति पत्नी के बीच चल रहे एक वाद को मध्यस्थता के तहत नेशनल लोक अदालत में बिछड़े हुए दंपती को मिलाने का काम किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के इस्पात उद्योग में पहली बार एक पूरी महिला फायरफाइटर्स टीम बनी
    Next Article “नमन महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।” : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.