Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर भवन दुलाडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नगर भवन दुलाडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर भवन दुलाडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नगर भवन, दुलाडीह सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर “कार्रवाई में तेजी लाना” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ के द्वारा किया गया। वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल एवं पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया।

    _*महिलाएं ही आधार हैं – उपायुक्त*_

    _*आज महिलाएं एक साथ सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक, धार्मिक के साथ प्रोफेशनल दायित्व का निर्वहन कर रही है – उपायुक्त*_

    उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सर्वप्रथम सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति है, सब कुछ है। आज महिलाएं एक साथ सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक, धार्मिक के साथ प्रोफेशनल दायित्व का निर्वहन कर रही है। कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवी देवताओं का वास होता है। महिलाएं आधार हैं।

    हमारी जामताड़ा कि महिलाएं इसमें बढ़-चढ़कर आगे रहती है, आप लोगों ने अभी दो इलेक्शन में देखा होगा कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं ने बीएलओ के रूप में उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण पेश किया है और हमारा जिला पूरे झारखंड में टॉप में भी रहा है। कोई भी कार्य नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती। पारिवारिक दायित्व को निभाते हुए अपने प्रोफेशनल दायित्व को भी निभाती है। वहीं उन्होंने महिलाओं से अपील कर कहा कि उनकी जो भी तरह की समस्या हो वह निश्चित रूप से आए हमारे पास आए जिला प्रशासन उनके समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगा।

    उपायुक्त ने आगे कहा कि आज के समय में महिलाओं ने खुद को बेहद सशक्त बना लिया है। महिलाएं अपने घर गृहस्थी के साथ तमाम क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। साथ ही घर और वर्कप्लेस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। महिला ना सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देती है और समाज को जरूरत है कि वह उनके साथ होने वाले हर भेदभाव को दूर करें और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। उन्होंने सभी से अपील कर के बिना भेद भाव के बेटा बेटी को अच्छी शिक्षा देने, दहेज प्रथा का विरोध करने, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, बच्चियों की सही उम्र होने पर ही शादी देने साथ ही उन्हें गुड टच बैड टच की जानकारी देने का अपील किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाओं यथा झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि हमारी महिलाएं सशक्त एवं समृद्ध बन सके।

    _*महिला की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है – पुलिस अधीक्षक*_

    वहीं एसपी एहतेशाम वकारीब ने कहा कि महिला जागरूकता के लिए हम लोग लगातार प्रयत्नशील है। जामताड़ा पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन हर तरह से कोशिश कर रही है कि महिला कैसे अग्रणी बने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि हम लोग उम्मीद करते हैं कि महिला सुरक्षित रहे महिला को सुरक्षा करना परम कर्तव्य है। उन्होंने महिलाओं से अनुरोध कर कहा कि आपके विरुद्ध कोई छेड़खानी हो या दुर्घटना हो अथवा घरेलू विवाद हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपकी हर तरह से सहयोग करेगी। महिलाओं के लिए डेडीकेटेड महिला थाना जिला स्तर पर कार्यरत है एवं घूम घूम कर कार्य भी करती है और हम लोगों ने महिला हेल्पलाइन भी जारी किया है।

    _*उपायुक्त ने सबों को दिलाया सामूहिक शपथ*_

    वहीं इस मौके पर उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सबों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाया। पोषण के क्षेत्र में सभी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समान अवसरों को प्रदान करने हेतु अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, महिलाओं के संपूर्ण विकास हेतु पोषण विकास से संबंधित सभी सेवाओं से आच्छादित कराने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, स्कूल ड्रॉप आउट, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं तस्करी आदि पर रोक हेतु जनजागरुकता एवं निराकरण हेतु अपना शत प्रतिशत योगदान देने का शपथ दिलाया ताकि हमारे झारखंड की सभी बेटियां संबल एवं समर्थ रूप से सशक्त नागरिक के रूप में आगे बढ़ें। वहीं इस दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को सम्मानित किया।

    वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    *_इस मौके पर_* उपरोक्त के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Next Article विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 35 महिलाओं को दुमका उपायुक्त ने किया सम्मानित

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.