बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रखंड स्तर के मुखिया एवं जल सहियागण भाग लिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुंडहित बस स्टैंड के आस-पास बाजार में महिला सशक्तिकरण जागरूकता हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। उसके बाद प्रखंड सभागार कुंडहित के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, प्रखंड के प्रधान सहायक इबरार अहमद, प्रदीप रक्षित आदि के द्वारा अपना अपना वक्तव्य में महिला सशक्तिकरण पर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनोप्योगी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।
प्रखंड समन्वयक मोहम्मद रफिक हुसैन ने विभागीय दिशा निर्देश का पालन हेतु विशेष रूप से जानकारी दिए तथा प्रखंड समन्वयक आईएस ए आशीष गोप ने एसबीएम एकेडमी के बारे में सभी उपस्थित जल सहिया को प्रशिक्षण दिये। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से आए हुए मुखिया एवं सक्रिय जल सहिया को एसबीएम अकादेमी का प्रशिक्षण प्राप्ति हेतु प्रमाण पत्र मंचासीन पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि के द्वारा किया गया। अंत में प्रधान सहायक एवं प्रखंड समन्वयको के द्वारा अल्पाहार कराते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया।