Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया चिकित्सकों की कमी का मुद्दा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया चिकित्सकों की कमी का मुद्दा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया चिकित्सकों की कमी का मुद्दा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड विधानसभा में पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की संबंधित मामला जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने शून्यकाल में बेहद गंभीर मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुंगरी, भूमरी, मानुपुर, डुमरिया, आंवलटोला और आसनबनी के उप-स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के नहीं होने के कारण गरीब और असहाय लोगों को इलाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में महंगे निजी क्लीनिकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।

    *विधायक ने की चिकित्सकों के पदस्थापन की मांग*

    विधायक संजीव सरदार ने सरकार से मांग की कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में अविलंब चिकित्सकों का पदस्थापन किया जाए ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को प्राथमिकता देनी चाहिए और जल्द से जल्द चिकित्सकों की पदस्थापना करनी चाहिए, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान मिल सके। अब इस पहल के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकार इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार लाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान भवन मानगो में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन , राधा कृष्ण की झांकी बना आकर्षण का केंद्र
    Next Article टीआरएफ ने पूर्वी सिंहभूम जिले से 20 रोगियों को गोद लिया

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.