Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा में भव्य सामूहिक विवाह : 19 जोड़ों का पवित्र मिलन, कन्यादान को बताया ‘महादान’
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बहरागोड़ा में भव्य सामूहिक विवाह : 19 जोड़ों का पवित्र मिलन, कन्यादान को बताया ‘महादान’

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा में भव्य सामूहिक विवाह : 19 जोड़ों का पवित्र मिलन, कन्यादान को बताया ‘महादान’

    *कन्यादान महादान, समाजसेवी हमेशा याद रहते….. नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

    *सांसद विद्युत महतो बोले – ‘डॉ. गोस्वामी समाज के लिए मिसाल’,

    *बाल विवाह अपराध है, बेटियों को पढ़ाना माता-पिता का कर्तव्य’….
    डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा स्थित शाखा मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाजों के साथ 19 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस आयोजन में बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, सांसद विद्युत महतो और कार्यक्रम संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

    ‘कन्यादान महादान, समाजसेवी हमेशा याद रहते हैं’…. नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में कन्यादान को सबसे बड़ा दान माना गया है। उन्होंने इस सामूहिक विवाह को एक सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा,
    “समाज सेवा करने वाले व्यक्ति जनप्रतिनिधियों से भी बड़े होते हैं, क्योंकि समाज उन्हें हमेशा याद रखता है। आज यहां 19 परिवारों का मिलन हो रहा है, ईश्वर सभी को प्रेम, एकता और आत्मीयता की शक्ति प्रदान करें।”

    – ‘बाल विवाह अपराध है, बेटियों को पढ़ाना माता-पिता का कर्तव्य’….
    डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने इसे गरीब बेटियों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा,
    “कन्यादान करना अश्वमेध यज्ञ करने के समान है। यह आयोजन समाज को एक नई दिशा देता है और दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश देता है।”उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र की बेटियों की शादी करना कानूनन अपराध है। माता-पिता को चाहिए कि वे बेटियों को पढ़ाएं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं ताकि वे समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा,
    “मैं चुनाव परिणाम प्रतिकूल होने के बावजूद भी गरीब बेटियों का सपना चकनाचूर नहीं होने दूंगा। समाज सेवा मेरी प्राथमिकता है, न कि सत्ता।”
    अपने आलोचकों को जवाब देते हुए डॉक्टर गोस्वामी ने कहा,
    “एक दिया हवा से पूछता है – अंधेरा दूर भगाने के लिए मेरी लड़ाई है, हवा से नहीं। लेकिन फिर भी हवा बार-बार हमें बुझाने की कोशिश करती है। मैं समाज में रोशनी फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं, चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों न हो।”

    ‘डॉ. गोस्वामी गरीब बेटियों के लिए मसीहा हैं’….. सांसद विद्युत वरण महतो

    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों के विवाह के लिए इतना भव्य आयोजन करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा,
    “डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी जैसे लोग समाज के लिए मिसाल हैं। यह देखकर खुशी होती है कि जब गरीब माता-पिता अपनी बेटियों की शादी को लेकर चिंतित होते हैं, तब डॉ. गोस्वामी उनकी सहायता के लिए खड़े रहते हैं।”

    नवदंपतियों को दिलाई गई सामाजिक शपथ

    इस विवाह कार्यक्रम में नवदंपतियों को सामाजिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। उन्होंने वचन दिया कि –
    ✅ घरेलू हिंसा से दूर रहेंगे।
    ✅ पर्यावरण संरक्षण करेंगे।
    ✅ नशे की लत से दूर रहेंगे।

    विवाह संपन्न होने के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप
    डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की ओर से कान की बाली, अलमारी, गद्दा, बिछौना, बक्सा और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं।

    मुंडा समाज की बेटियों की पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी

    इस विवाह समारोह में मुंडा समाज की बेटियों के विवाह को पारंपरिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। पाहन (मुंडा समाज के पारंपरिक पुजारी) ने उनके विवाह की सभी रस्मों को विधिपूर्वक पूरा किया। यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का एक अनूठा उदाहरण बना।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

    विवाह समारोह में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सभी को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

    भव्य भोज और हजारों लोगों की उपस्थिति

    कार्यक्रम के अंत में हजारों लोगों ने भव्य भोज ग्रहण किया और इस आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता माधवी अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, दिनेश साव, संतोष मोहंती, लाल बाबू साव, अर्धेंदु प्रहराज, मनोज गिरी, दिलीप साव, यादव पात्र, गीता मुर्मू,रंजित बाला, श्रीवस्त घोष,सत्य तिवारी,गौरव पुष्टि,देवाशीष दास,गौरी शंकर महतो,लखी दास,लखन मंडी,राज कुमार कर ,हेमकांत भुइया,राजू महतो,चंदन शीट,श्याम दे,भक्ति श्री पांडा,उत्पल पैरा,काजल महाकुंड, समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    मंच का संचालन बाप्टू साव ने किया।

    इस सामूहिक विवाह समारोह को लेकर श्री श्री निगमानंद आश्रम से गाजे बाजे के साथ बाराती निकाली गई । दूल्हा जैसे ही शाखा मैदान में पहुंचा दूल्हे का पारंपरिक रिती रिवाज के साथ सामूहिक विवाह समारोह के सदस्यों ने दूल्हे को मिठाई खिलाकर पान पत्ता गाल में सेंक कर स्वागत किया।

    सामूहिक विवाह – समाज को नई दिशा देने वाली पहल

    यह आयोजन न केवल गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सम्मानजनक विवाह का अवसर बना, बल्कि समाज में दहेज प्रथा, बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी दिया।

    डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि यह आयोजन हर साल होगा, ताकि गरीब बेटियों के सपनों को पूरा किया जा सके।

    बहरागोड़ा के इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह ने समाज में एक नई जागरूकता की लहर पैदा कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवई दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
    Next Article अस्थाई कर्मचारी के परिवारों को मेडिकल सम्बंधित सुविधाओं एवं असुविधाओं को लेकर बैठक

    Related Posts

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    August 29, 2026

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    August 29, 2026

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान

    पोराभुमरी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    SIR-2026: दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.