Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन की तैयारी पूरी
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन की तैयारी पूरी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन की तैयारी पूरी

    *संवेदनशील स्थानों, हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर: वरीय पुलिस अधीक्षक*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    होली एवं रमजान पर्व- 2025 को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहाद्र के साथ मनाये जाने को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रशासन की अपेक्षाओं से अवगत कराया तथा शांति समिति सदस्यों से उनके सुझावों को सुना गया । होली एवं रमजान पर्व में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है जिसमें 13 सुपर जोन बनाते हुए प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं । सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर साकची थाना परिसर में जिला कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। सभी बीडीओ/ सीओ को अपने क्षेत्र अन्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में 24×7 एम्बुलेंस, आवश्यक जीवन रक्षक दवा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश है । जिले के सभी थाना क्षेत्रों को जोनवार बांटते हुए सुपर जोनल एवं जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने शांति समिति सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं से संबंधी जितने भी शिकायत / सुझाव प्राप्त हुए हैं उन सभी का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा ।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।

    बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी तथा अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर से सटे शहरी इलाकों में स्वच्छ जल एवं स्वच्छता का घोर अभाव : नंदजी प्रसाद
    Next Article 23 मार्च, माँ भारती के जयघोष से गूंजेगा जमशेदपुर

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.