Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 23 मार्च से संथाल की धरती से बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण के खिलाफ उलगुलान :चंपाई सोरेन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    23 मार्च से संथाल की धरती से बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण के खिलाफ उलगुलान :चंपाई सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    23 मार्च से संथाल की धरती से
    बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण के खिलाफ उलगुलान :चंपाई सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव झिलिंगगोंडा में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ बाहा पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में जाहेरथान पहुंचकर प्रकृति देवता की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज का एक पवित्र पर्व है जिसमें समुदाय के लोग अपने सृष्टिकर्ता और प्रकृति के देवता मरांगबुरू, जाहेर आयो, लिटा मोणें और तुरूईको के प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने बताया कि इस पर्व में नायके बाबा और माझी बाबा के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की जाती है। सारजोम बाहा (सखुआ फूल) और मातकोम गेल (महुआ फूल) देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। बाद में इन्हें पूरे समुदाय में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है जिससे समृद्धि और सामूहिक एकता का संदेश मिलता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहा पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामुदायिक सहयोग, प्राकृतिक संतुलन और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रतीक है। इस मौके पर उन्होंने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि आगामी 23 मार्च (शहीद दिवस) से वे संथाल की पावन धरती से इन मुद्दों के खिलाफ उलगुलान (आंदोलन) करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभाध्यक्ष के मार्गदर्शन में नागरमल मोदी सेवासदन ब्लड सेंटर के तत्वाधान में झारखंड विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है
    Next Article जमशेदपुर से सटे शहरी इलाकों में स्वच्छ जल एवं स्वच्छता का घोर अभाव : नंदजी प्रसाद

    Related Posts

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    July 22, 2026

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    July 22, 2026

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर गंभीर आरोप

    संसद लगातार हंगामे से लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान: देवानंद सिंह का विश्लेषण

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.