Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं/कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों के संदर्भ में जानकारी ली। उपायुक्त ने श्रमिकों के कम निबंधन को लेकर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने व बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में सभी संचालित योजनाओं में आच्छादित लाभुकों की सूची देने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में अटेंडेंट रजिस्टर नहीं रहने एवं अपूर्ण प्रतिवेदन को लेकर उन्होंने श्रम अधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने नियोजन एवं कौशल विकास की समीक्षा करते हुए जिला नियोजनालय में निबंधित युवाओं की संख्या, रोजगार मेला का आयोजन, स्थानीय को रोजगार, लाइब्रेरी फैसिलिटी, कौशल विभाग के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों, बिरसा योजना एवं कैरियर काउंसलिंग की समीक्षा की। उन्होंने नियोजनालय में बेरोजगार युवक युवतियों के निबंधन को बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया एवं इसमें पीआरडी से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बेरोजगार युवतियों के निबंधन पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बताया गया कि जिले में कुल 7974 बेरोजगार युवाओं के द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस वर्ष में कुल 6 रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 561 युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार जॉब प्लेसमेंट मिले। इसके अलावा नियोजनालय में लाइब्रेरी का नियमित संचालन हो रहा है, प्रतिदिन करीब 15-20 युवा अध्ययन करते हैं। वहीं उपायुक्त ने स्किल डेवलपमेंट को युवाओं को नए एवं रोजगारपरक ट्रेड में प्रशिक्षित करने हेतु उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि उन्हें रोजगार मिले एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारी को सुस्पष्ट प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। वहीं कौशल विकास अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत जॉब प्लेसमेंट की समीक्षा कर उपायुक्त ने 31 मार्च तक कम से कम 70 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एवं कहा कि इसमें लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं यथा पीएमईजीपी, पीएमफएमई, पीएम विश्वकर्मा के तहत प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों का प्रतिवेदन शुन्य है वैसे बैंकों को एलडीएम के माध्यम से पत्राचार करते हुए 25 मार्च तक सभी आवेदनों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंकों से समन्वय स्थापित करके कार्य करें, ताकि कम से कम आवेदन रिजेक्ट हो एवं लोगों का इसका लाभ मिले। वहीं इसके अलावा उपायुक्त ने अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू, श्रम अधीक्षक श्री शैलेन्द्र शाह, ईओडीबी प्रबंधक श्री राहुल रंजन, यूएनडीपी श्री कुलदीप सिंह, सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, तांबाजोड़, जामताड़ा में शैक्षणिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा कार्यक्रम का विधिवत किया गया शुभारंभ
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.