Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देवगांव से निकली कलश यात्रा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देवगांव से निकली कलश यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देवगांव से निकली कलश यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर

    महाशिवरात्रि अवसर पर बुधवार की अहले सुबह से ही शिवालयों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों में बोल बम और ऊं नमः शिवायः गूंज उठा. चक्रधरपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं ने दूध और जल से महादेव का अभिषेक कर पूजा- अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया. देर शाम तक शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही. वहीं देर रात को भक्तों ने शिवलिंग के समीप जागरण किया. कुछ मंदिरों में शिव पाठ भी किया गया. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. सुबह से ही नहाने के बाद श्रद्धालु लोटा और प्रसाद लेकर मंदिरों में जाते दिखें. इतवारी बाजार शिव मंदिर,लीगराजमंदिर ड्राइवर कॉलोनी,हनुमान मंदिर ,जारकी शिव मंदिर, पुरानीबस्ती व देवगांव शिव मंदिर के समीप मेला सा माहौल रहा. जहां पर मंदिर के आगे काफी सारी दुकानें लगी. वहीं भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे. इधर देवगांव स्थित श्रीश्री सिद्धेश्वरी शिव मंदिर में भी काफी भीड़ उमड़ा. लंबी-लंबी लाइनों पर खड़ी होकर भक्तों ने शिवजी पर ओम नमः शिवाय की मंत्र बोलते हुए दुध और जलाभिषेक किए. तत्पश्चात पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया. ऐसा ही नजारा विभिन्न शिव मंदिरों में देखने को मिला. त्रिशूल चौक स्थित शिव मंदिर को फुलों से आकर्षक सजावट किया गया. जहां पर एनएच-75 (ई) किनारे कतार पर खड़े होकर भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किए. महाशिवरात्रि पर रेलवे क्षेत्र में भी काफी उत्साह देखा गया. जहां भी शिव मंदिर है, उन्हें आकर्षक रुप से सजावट की गई, वहीं लाउडस्पीकर में भोलेनाथ के भजन गूंज रहे थे

    पदमपुर गांव में शिव मंदिर के सौ वर्ष पूरे होने पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा,गाजे बाजे के साथ मुक्ति नाथ महादेवघाट से उठाया जल
    चक्रधरपुर के पदमपुर गांव में शिवमंदिर के सौ बर्ष पूरे होने भव्य कलश यात्रा निकाली गई
    महाशिव रात्रि के ठीक एक़ दिन पहले विधि विधान से निकाली गई कलश यात्रा।कलश यात्रा के पहले मुक्ति नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किए ।
    पंडित बीरबल द्वारा की गई पूजा अर्चना
    मौके पर मुकेश कुमार महतो,छत्तीस महतो,मंटू ,नागेश्वर महतो महतो,सुनील महतो,नितेश महतो रोहित डमरूधर महतो समेत महिलाएं शामिल थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंगारंग कार्यक्रमों के साथ तारा पब्लिक स्कूल हाता का 14 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न 
    Next Article मिथिला विकस मंच की ओर से किया गया सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, कवि कोकिल विद्यापति को दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.