Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत

    आज दिनांक 21.02.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    बैठक में आईआरएडी, कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, विभिन्न प्रमाण पत्र, यूआईडीएआइ, मोबाइल टॉवर, नेक्स्टजैन ई हॉस्पिटल, सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा किया गया।

    बैठक के क्रम में उन्होंने जिले में संचालित सभी कॉमन सर्विस सेंटर की जानकारी ली एवं सभी सीएससी को क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने संचार मीनार को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने झार सेवा पोर्टल पर विभिन्न प्रमाण पत्रों यथा जाति आवासीय आय आदि प्रमाण पत्रों के ससमय निर्गमन की जानकारी लेते हुए विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने नेक्स्ट जेन ई अस्पताल संचालन की जानकारी ली।

    उपायुक्त ने जिले में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालयों के संचालन के संदर्भ में जानकारी लेते हुए कहा कि लाइब्रेरी को क्रियाशील रखें, इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा सभी हाइस्कूलों में साइबर क्लब बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा कि जिला स्तर पर एक कमिटी बना ले जिससे साइबर क्लब का मॉनिटरिंग किया जा सके।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष, नोडल अधिकारी यूआइडीएआइ श्री राजीव कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री बिरजू राम, सीएससी मैनेजर श्री सलिल कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय के अध्यक्षता में पर्यटन / खेल / आकांक्षी प्रखण्ड / Innovative Schemes/Untied Funds की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    Next Article योग्य लाभुकों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें किसी भी स्तर से लापरवाही होती हैं तो सख्त करवाई की जाएगी:- उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.